उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित दवा कंपनियों के गोदाम की एक बिल्डिंग अचानक गिर गई। इस दुर्घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 24 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
शहीद पथ के पास ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक भरभरा कर गिर गई। बिल्डिंग के आसपास पानी भरने की वजह से इसकी नींव कमजोर हो गई थी, और लंबे समय से रखरखाव की कमी के कारण भी यह हादसा हुआ। बिल्डिंग गिरने से कई कारें और ट्रक भी मलबे में दब गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। अब तक 28 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है, जिनमें से चार की मौत हो चुकी है और 24 घायल हैं। घायलों को स्थानीय लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
मलबे में दबे लोगों में एक बुजुर्ग महिला, शांति देवी 65 वर्ष भी शामिल थी, जिसकी सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। अन्य घायल व्यक्तियों में शिव मोहन सिंह 38 वर्ष निवासी आदर्श विहार, आदर्श 19 वर्ष, आकाश सिंह 23 वर्ष और कई अन्य लोग शामिल हैं। सभी घायलों को आवश्यक चिकित्सा देखभाल मुहैया कराई जा रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर संज्ञान लिया है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर भेजने के निर्देश दिए हैं और घायलों को उचित इलाज प्रदान करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही है। सीएम योगी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
इस हादसे की जांच जारी है, और बिल्डिंग के गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम मौके पर भेजी गई है। प्रशासन ने हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों और संस्थानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...