भोपाल शहर के ऐशबाग क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का आरोप लगने के बाद पीडब्ल्यूडी कर्मचारी ससुर की सदमे में मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने पुलिस की डांट फटकार के बाद मौत होने का आरोप लगाया है, तो वही पुलिस ने पूरे आरोप से इनकार किया है। मृतक की पत्नि रुबीना का कहना है कि पति को घबराहट हो रही थी, यह बात उन्होंने एसआई अनिल श्रीवास्तव को भी बताई।
एसआई अनिल श्रीवास्तव ने अस्पताल जाने की अनुमति नहीं दी। पति के हाथ-पैर अकड़ने लगे। इस पर एसआई ने कहा कि ड्रामा कर रहा है, तुझे लॉकअप में बंद कर डंडे मारूंगा। इसके बाद वे बेसुध होकर गिर पड़े। आनन-फानन में हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
दरअसल दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज कराने पहुंची बहू और उसके परिजनों की ससुर व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों से बहस हो गई। हंगामा और विवाद बढऩे पर ससुर की तबियत बिगडऩे लगी। बेसुधी की हालत में परिजन उन्हें हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस हिरासत में मारपीट से मौत होने के आरोप भी लगाए।
आनन-फानन में आला पुलिस अधिकारी भी थाने पहुंच गए। थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक किए गए। फुटेज से साफ हो रहा है कि थाने में अधेड़ की तबियत खराब होने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
डीसीपी जोन-एक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि बाग फरहत अफ्जा निवासी अकरम खान पीडब्ल्यूडी में कर्मचारी थे। बुधवार रात उनकी 19 साल की बहू दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज कराने ऐशबाग थाने पहुंची। साथ में उसके परिजन भी थे। जानकारी मिलते ही अकरम खान भी अपने परिजनों के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने बहू व उनके परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन नौबत विवाद की निर्मित हो गई।
दोनों पक्षों के बीच थाने में ही बहस होने लगी। इस बीच अचानक अकरम खान की तबियत खराब होने लगी। वह बेसुध से हो गए। परिजन फौरन उन्हें हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने थाने में मारपीट की घटना से इनकार किया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...