निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर में नवाचार के लिए माने जाने वाले भाजपा के वरिष्ठ विधायक तथा पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत अपने विधानसभा क्षेत्र रायपुर पश्चिम के सरकारी स्कूलों में प्राइवेट जैसी सुविधाएं देने का अभियान तो चला ही रहे हैं, अब बच्चों की सुविधा के लिए आंगनबाड़ी की स्थापना में बड़ा प्रयोग भी करने वाले हैं। आंगनबाड़ी का भवन भी बहुत खास होने वाला है और रायपुर शहर के टाटीबंध वार्ड में इस प्रोजेक्ट की पहली आंगनबाड़ी का नि्र्माण होगा। महतारी सदन के नाम से इस आंगनबाड़ी का डिजाइन और पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूदा दो-तीन कमरों की आंगनबाड़ियों के बिलकुल अलग तथा बेहद सुंदर होने वाला है। इस आंगनबाड़ी में बच्चों के खेलने के लिए सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान, गार्डन, इंडोर गेम्स, क्लास रूम और डायनिंग एरिया के अलावा और भी कई सुविधाएं रहेंगी। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बताया कि वे टाटीबंध के बाद वे 20 वार्डों में महतारी सदन के नाम से 20 आंगनबाड़ियां बनाएंगे। महतारी सदन पूरे प्रदेश में आंगनबाड़ियों का चिर-परिचित पुराना कांसेप्ट ही बदलकर रख देने वाला है।
वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने बताया कि इस खास आंगनबाड़ी यानी महतारी सदन का निर्माण नगर निगम करने जा रहा है। इसका डिजाइन और डीपीआर तैयार हो चुका है। इसके निर्माण की लागत 68.80 लाख रुपए आंकी गई है। आंगनबाड़ी भवन में क्लासरूम और डायनिंग हाल से लेकर सभी जगह फ्लोर टाइल्स लगाए जाएंगे। सुंदरता बनाने के लिए पूरे भवन में स्टील और लकड़ी का इस्तेमाल किया जाएगा। महतारी सदन पूरी तरह लग्जरी लिए हुए होगा। हाल से लेकर हर कमरे में फाल्स सीलिंग लगाई जा रही है। पूर्व मंत्री मूणत ने कहा कि महतारी भवन का डिजाइन ऐसा होगा कि यह आंगनबाड़ियों को लेकर हमारी-आपकी पूरी सोच को बदलकर रख देगा।
बच्चों के मनोरंजन और पढ़ाई की हर सुविधा
वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने बताया कि महतारी सदन में बच्चों के लिए खेलने और मनोरंजन के साथ-साथ पढ़ाई की तमाम उच्चस्तरीय सुविधाएं रहेंगी। आउटडोर गेम्स के लिए प्ले एरिया में झूले, सी-सा झूला और सुंदर फिसलपट्टियां बनाई जाएंगी। वहीं छोटा सा गार्डन भी होगा। भवन के भीतर इंडोर गेम्स के लिए अलग से हाल बनाया जाएगा। महतारी सदन में रीडिंग एरिया, एक्टिविटीज एरिया और आर्ट वगैरह के लिए अलग गैलरी भी रहेगी। पढ़ाई के लिए हाई क्वालिटी क्लासरूम होंगे। इसके अलावा बच्चों के भोजन के लिए बड़ा और फर्निश्ड डायनिंग स्पेस भी होगा। स्टाफ के लिए आफिस तथा स्टोर एरिया भी अलग बनाया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 10, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...