Time Machine Fraud: यूपी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे बंटी और बबली जैसा माना जा रहा है. कानपुर में एक बड़ा स्कैम हुआ है जिसमें एक कपल ने कथित तौर पर दो दर्जन से ज्यादा कपल्स से 35 करोड़ रुपये ठग लिए. इन ठगों ने लोगों से कहा कि उनके पास एक इजरायल में बनी टाइम मशीन है जो लोगों को 25 साल का बना देती है. राजीव दुबे और उनकी पत्नी रश्मि ने टाइम मशीन के अंदर जाने के बाद लोगों को ऑक्सीजन थेरेपी का लालच दिया जो उन्हें एकदम जवान बना देगा. लेकिन ये जादुई टाइम मशीन कभी लैंड ही नहीं की.
पुलिस ने कथित तौर पर ठगे गए तीन कपल्स की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है. साथ ही पुलिस ने एयरपोर्ट्स को अलर्ट भी दिया है जिससे दोनों देश या शहर से बाहर न निकल पाएं. एसीपी ने कहा कि थेरेपी सेंटर ने 90,000 रुपये में ऑक्सीजन सेशन दिया जा रहा था.
लोगों को दिया 25 साल के होने का लालच:
पुलिस के अनुसार, राजीव और रश्मि ने किदवई नगर में एक थेरेपी सेंटर, रिवाइवल वर्ल्ड खोला, जिसमें ग्राहकों को फिर से 25 साल का होने का लालच दिया. इसके लिए दवाइयां देने का भी वादा किया गया. उन पर आरोप है कि उन्होंने बुजुर्गों को गुमराह करते हुए चेतावनी दी कि कानपुर के हाई पॉल्यूशन लेवल के चलते लोग तेजी से बूढ़े हो रहे हैं. साथ ही कहा कि इस परेशानी से बचने के लिए उन्हें ऑक्सीजन थेरेपी लेनी होगी जिससे सब ठीक हो जाएगा. यह उन्हें कुछ ही समय में जवान बना देगी.
एसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने कहा कि ऑक्सीजन सेशन 90,000 रुपये में दिए गए थे. इस ठग कपल ने अन्य ग्राहकों को लाने वालों को छूट भी ऑफर की भी पेशकश की, जिससे यह योजना पिरामिड स्कीम में बदल गई.
एक शिकायत करने वाली महिला रेणु सिंह चंदेल ने कहा कि राजीव और रश्मि ने उसे किसी को साथ लाने पर फ्री सेशन देने की पेशकश की थी. रेणु ने ऐसा किया भी. डीसीपी (साउथ) अंकिता शर्मा ने पुष्टि की इस मामले में दो दर्जन से ज्यादा लोग पीड़ित हो सकते हैं. फिलहाल राजीव और रश्मि की तलाश की जा रही है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...