Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद 65 दिनों से जारी विद्या मितानों का धरना स्थगित - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद 65 दिनों से जारी विद्या मितानों का धरना स्थगित

रायपुर। बुधवार को विद्या मितानों (अनियमित शिक्षक) ने अपना आंदोलन वापस ले लिया। अब इन अनियमित शिक्षकों में रोजगार की नई उम्मीद जगी है। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुख्ता आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने अपने धरने को स्थगित करने का फैसला लिया। पिछले 65 दिनों से रायपुर के धरना स्थल पर धरना दे रहे विद्या मितानों को मुख्यमंत्री आवास से बुलावा भेजा गया था । करीब डेढ़ घंटे चली चर्चा के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपने आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया।
मुख्यमंत्री ने यह कहा
विद्या मितानों के संगठन के प्रमुख धर्मेंद्र वैष्णव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान कहा है कि किसी भी छत्तीसगढ़ के विद्या मितान को बेरोजगार नहीं होने दिया जाएगा । सभी को रोजगार दिया जाएगा। स्कूल खुलने के साथ इन्हें फिर से स्कूलों में पढ़ाने का मौका मिलेगा और शिक्षा विभाग में इन्हें नियमित किए जाने की प्रक्रिया भी की जाएगी । धर्मेंद्र बताया कि विद्या मितान ने सरकार पर भरोसा जताते हुए इस आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया है।
इस वजह से जारी था संघर्ष
रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर पिछले 2 महीनों से छत्तीसगढ़ के विद्या मितान धरना दिए हुए थे । उनकी मांग थी कि इन्हें नियमित किया जाए । दरअसल प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में अनियमित शिक्षक के तौर पर विद्या मितान सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का काम कर रहे थे । कोविड काल में स्कूल बंद होने की वजह से पिछले लंबे वक्त से यह बेरोजगार हैं । चुनावी समय में कांग्रेस पार्टी ने इन सभी से इन्हें नियमित किए जाने का वादा भी किया था। इसलिए अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए धरना दिए हुए थे । 65 दिनों में कई बार विद्या मितानों ने घेराव और रैली प्रदर्शन किया पिछले दिनों विधानसभा में भी इनका मुद्दा उठा था। जिस पर सरकार ने समय रहते कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

CG JOB NEWS : दिव्यांगजनों के लिए बड़ा रोजगार अवसर: 11 हजार से 30 हजार तक वेतन वाली नौकरियों का मौका

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...

जगदलपुर केंद्रीय जेल में एक और मौत

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। जगदलपुर केंद्रीय जेल से बड़ी खबर आई है, यहां बीते पांच दिनों के अंदर जेल में दूसरी मौत हुई है इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार तड़के एक महिला बंदी ने अपनी चुन्नी...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...