Google Analytics Meta Pixel कोरोना के बीच नए साल के जश्न पर लगी पाबंदियां: सभी राज्यों में प्रतिबंध - Ekhabri.com

कोरोना के बीच नए साल के जश्न पर लगी पाबंदियां: सभी राज्यों में प्रतिबंध

नई दिल्ली।  भारत में भी कोरोना के नए स्ट्रेन का पता चलने के बाद केंद्र सरकार सावधान हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बुधवार को सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखते हुए नए साल के अवसर पर जश्न के दौरान भीड़ रोकने की अपील की है। उन्होंने राज्यों से इस दौरान कड़ी निगरानी रखने को कहा है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि अगर थोड़ी भी ढील दी गई तो यह वायरस संभावित सुपरस्प्रेडर हो सकती है। इसके मद्देनजर दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों ने रात्रि कफ्र्यू लगाया है। वहीं पांच से अधिक व्यक्तियों के इक_ा होने या रात को 11 बजे के बाद सार्वजनिक स्थान पर नए साल का जश्न मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आइए जानते हैं कि किन राज्यों ने कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने की योजना बनाई है।
दिल्ली- देश की राजधानी दिल्ली में 31 दिसंबर की रात से रात्रि कफ्र्यू लागू हो जाएगा। यह कफ्र्यू दो जनवरी की सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश के अनुसार, सार्वजनिक स्थान पर पांच से अधिक व्यक्ति इक_ा नहीं हो सकते हैं। साल का कोई जश्न नहीं मनाया जाएगा। 31 दिसंबर को रात के 11 बजे से एक जनवरी की सुबह छह बजे तक और एक जनवरी को रात 11 बजे से दो जनवरी की सुबह छह बजे तक सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी सभा को अनुमति नहीं है।
केरल- केरल सरकार ने एक आदेश जारी कर नए साल का जश्न मनाने के लिए सभी सार्वजनिक समारोहों को प्रतिबंधित किया है। प्रमुख सचिव डॉ. ए जयतिलक द्वारा हस्ताक्षरित, यह आदेश सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस प्रमुखों को भेजा गया है। इसमें कहा गया है नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर) को सभी समारोह रात 10 बजे तक समाप्त हो जाने चाहिए। आदेश में कहा गया है कि नए साल का जश्न मनाने वालों के लिए मास्क पहनना, सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखना और सेनिटेशन अनिवार्य होगा। इन मानदंडों का पालन करने में विफल रहने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महाराष्ट्र- महाराष्ट्र में रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कफ्र्यू एलान हो चुका है और यह पांच जनवरी तक प्रभावी रहेगा। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि 31 दिसंबर को महाराष्ट्र में बार 11 बजे तक खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पांच या उससे अधिक लोगों का इक_ा होना प्रतिबंधित है, लेकिन दवा खरीदने और दोस्तों एवं रिश्तेदारों से मिलने (रात के कफ्र्यू को देखते हुए 11 बजे के बाद) जाने के लिए लोगों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। वहीं मुंबई पुलिस का कहना है कि आज रात 11 बजे से कल सुबह 6 बजे तक रात्रि कफ्र्यू जारी रहेगा। पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर रोक लगाने के लिए धारा 144 लागू रहेगी। रेस्तरां, पब, बार, समुद्र तट, छत और नावों में किसी भी पार्टी की अनुमति नहीं है। हम ड्रोन का उपयोग करते हुए नजर रखेंगे।
कर्नाटक- महाराष्ट्र के साथ-साथ कर्नाटक में भी नए स्ट्रेन को लेकर चिंताएं जाहिर की गईं। कर्नाटक सरकार ने भी एलान किया कि रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक राज्य में नाइट कफ्र्यू लागू किया जाएगा, ये कफ्र्यू एक जनवरी तक रहेगा लेकिन आधी रात को समूह में लोगों को अनुमित दी जाएगी।
तमिलनाडु- 31 दिसंबर और एक जनवरी के दिन तमिलनाडु के रेस्त्रां, बीच, क्लब, पब्स, रेसॉट में पार्टी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि तमिलनाडु में किसी तरह का कोई कफ्र्यू नहीं है। एक जनवरी के बाद कोविड-19 गाइडलाइंस के मुताबिक क्लब, रेस्त्रां में काम किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...