Google Analytics Meta Pixel यहां निकली है 3500 से ज्यादा पदों पर भर्ती - Ekhabri.com

यहां निकली है 3500 से ज्यादा पदों पर भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय एविएशन सर्विसेज ने हवाई अड्डों के लिए ग्राहक सेवा एजेंट और लोडर/हाउसकीपिंग के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे बताए गए तरीके के जरिए इस अभियान के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

 

 

 

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3508 पद भरे जाएंगे। इनमें ग्राहक सेवा एजेंट और लोडर/हाउसकीपिंग के पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट (10+2) पास होना चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष की आयु छूट दी गई है।
ग्राहक सेवा एजेंट के पदों के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 380 रुपये जमा करना होगा। वहीं, लोडर/हाउसकीपिंग के रिक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 340 रुपये का शुल्क देना होगा। योग्य उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। यह एक बेहतरीन अवसर है उन युवाओं के लिए जो एयरपोर्ट में करियर बनाना चाहते हैं।

 

 

 

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले BAS की आधिकारिक वेबसाइट bhartiyaaviation.in पर जाना होगा। वहां, उन्हें आवेदन के लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद, “रजिस्ट्रेशन” लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण पूरा करें।

Read Also  नवरात्रि और रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया, विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल

 

 

पंजीकरण के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करते हुए अन्य आवश्यक विवरण भरें और फॉर्म को पूरा करें। अंत में, निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें। फॉर्म का प्रिंट आउट लेना न भूलें, जिससे भविष्य में आप इसका उपयोग कर सकें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *