उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के लखनऊ, अमेठी और कानपुर स्थित उनके और उनके करीबियों के सात ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने छापे मारे। इसके अलावा कानपुर में उनके चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) के ठिकाने पर छापा मारकर तलाशी ली। इन छापों में 100 संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं। इस दौरान प्रजापति के लखनऊ स्थित ऑफिस से 11 लाख के पुराने नोट बरामद हुए हैं।
इससे पहले ईडी ने लखनऊ में बिजनौर रोड स्थित प्रजापति के बेटे की कंपनी के ऑफिस, हैवेलक रोड स्थित गायत्री के आवास, अमेठी स्थित गायत्री और उनके एक करीबी के आवास पर छापा मारा। इन ठिकानों पर जांच की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। इस दौरान गायत्री के आफिस से 1.5 लाख नकद बरामद हुए, जबकि 11 लाख के पुराने प्रतिबंधित किए जा चुके नोट भी बरामद हुए।
सूत्रों के अनुसार काला धन को सफेद करने के लिए कई मुखौटा कंपनियां बनाई गई थीं। इसी तरह अमेठी स्थित गायत्री के घर पर भी ईडी ने छापा मारा। साथ ही गायत्री के बेहद करीबी रहे उनके एक ड्राइवर के ठिकाने की भी तलाशी ली गई। इस ड्राइवर के नाम पर करोड़ों की बेनामी संपत्तियां खरीदी गई हैं।
ईडी की जांच में सामने आया है कि गायत्री ने अपने कई ऐसे करीबियों के नाम पर संपत्तियां खरीदी हैं, जिनकी खुद की माली हालत बेहद खराब है। वे गायत्री के यहां ड्राइवर या घरेलू नौकर के रूप में काम कर रहे थे। ईडी इससे पहले गायत्री प्रजापति और उनके बेटों के अलावा कई ऐसे लोगों से पूछताछ कर चुकी है, जिनके नाम पर संमत्तियों का लेन-देन हुआ है।
गायत्री प्रजापति वैसे तो रेप के एक मामले में जेल में हैं लेकिन वह खनन घोटाले समेत कई अन्य आपराधिक मुकद्दमों में भी नामजद हैं। खनन घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई भी उनसे लंबी पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई के मुकदमे को ही आधार बनाकर ईडी ने प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।
गायत्री प्रजापति रेप से संबंधित एक मुकद्दमे में मार्च 2017 से ही जेल में हैं। पिछले दिनों उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिली थी, जो बाद में सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो गई थी। इस बीच उनके एक पूर्व मैनेजर बृज भवन चौबे ने भी उन पर लखनऊ में ही एक मुकदमा दर्ज कराया। इसमें गायत्री पर जान से मारने की धमकी देने और जबरन संपत्तियां हड़पने का आरोप है। बृज भवन ने ईडी से भी उनकी शिकायत की थी। उन्होंने ईडी को गायत्री की बेनामी संपत्तियों की जानकारी भी दी थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...