अंबानी परिवार सहित रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी राकेश को पुलिस ने बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस की सूचना पर दरभंगा पुलिस ने उसे ब्रह्मपुरा गांव में छापेमारी की। वहां से स्थानीय निवासी राकेश कुमार मिश्रा को दबोच लिया। उससे एक मोबाइल जब्त किया गया है।
दरभंगा एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि मुंबई पुलिस से राकेश की करतूत सूचना मिली। मुंबई पुलिस ने राकेश का लोकेशन और नंबर मुहैया कराया। इस नंबर से बुधवार सुबह और शाम दो बार धमकी दी गई थी। इसके बाद तकनीकी सेल की मदद से स्थानीय थाने की पुलिस ने छापेमारी कर राकेश को दबोच लिया।
रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन फोन पर बुधवार सुबह और शाम दो काल किए गए थे। इसमें फोन करने वाले ने अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी के साथ मुकेश अंबानी परिवार के कुछ लोगों का नाम लेकर नुकसान पहुंचाने की बात कही थी। अंबानी परिवार के निवास स्थान को भी बम उड़ाने की धमकी दी गई थी। राकेश की मां के अनुसार, पुत्र मानसिक रूप से बीमार है। दस वर्षो से उसका इलाज चल रहा है। इंटरनेट के माध्यम से किसी का भी मोबाइल नंबर निकालकर वह धमकी दे देता था।
पहले भी मिलती रही हैं धमकियां
इससे पहले भी उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जानमाल की धमकियां मिलती रही हैं। यह दूसरा मौका है, जब रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर धमकी मिली है। इसी साल 15 अगस्त को अस्पताल में नौ बार धमकी भरे फोन किए गए थे। मामले में एक को गिरफ्तार भी किया गया था। पिछले साल ही 25 फरवरी को विस्फोटक लदा वाहन अंबानी के घर के पास मिलने से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए थे। पुलिस को वाहन में लिखा पर्चा भी मिला था। उसमें लिखा था-यह केवल एक ट्रेलर है। अगली बार बम मिल सकता है। जांच में पता चला था कि वाहन ठाणे के एक व्यापारी का है। उसके अनुसार उसकी कार चोरी की गई थी। मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब कुछ दिन बाद उक्त व्यापारी की मौत हो गई। इसी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच के असिस्टेंट इंस्पेक्टर सचिन बाझे की कथित भूमिका मिली थी। बाद में इस केस के तार मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिह और महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख भी जुड़े।
पिछले साल नवंबर, 2021 में भी अंबानी परिवार को धमकी मिलने के बाद उनके घर और परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हालांकि मामले की जांच में ऐसा कुछ नहीं निकला था। 2013 में भी मुकेश अंबानी के एक कार्यालय में धमकी भरा पत्र मिला था। उस पत्र में आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन ने गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेन्द्र मोदी का समर्थन करने को लेकर जान से मारने की धमकी दी थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...