भारत ने ब्लू लाइन पर बढ़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंता जताई है। दरअसल, दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के तीन अड्डों पर इजरायली सेना गोलीबारी की, जिसके कारण संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी घायल हो गए। इन हमलों को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह ब्लू लाइन पर बिगड़ती सुरक्षा स्थिति से चिंतित हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। बता दें कि 600 भारतीय सैनिक लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा है और इजरायल लेबनान सीमा पर 120 किलोमीटर की ब्लू लाइन पर तैनात हैं।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा संयुक्त राष्ट्र परिसर की अखंडता का सभी को सम्मान करना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय किए जाने चाहिए। भारतीय विदेश मंत्रालय का ये बयान लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के ठिकानों पर इजरायली हमलों को लेकर बढ़ती अंतरराष्ट्रीय निंदा के बाद सामने आया है, जहां लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल काम करता है।
वहीं, लेबनान के विदेश मंत्रालय ने भी रास नकुरा में UNIFIL के मुख्य बेस और श्रीलंकाई बटालियन के बेस को इजरायल की ओर से अटैक किए जाने की निंदा की। लेबनान में सरकारी मीडिया ने बताया कि इजरायली के तोपखाने ने रास नकुरा में यूनिफिल के वॉचटावर और कमांड सेंटर के मेन एंट्री गेट को टार्गेट किया, जिससे बड़ा नुकसान हुआ है। एक इजरायली मर्कावा टैंक ने टायर और नकुरा के बीच मुख्य सड़क पर एक और UN टावर को निशाना बनाया।
UNIFIL 1978 से लेबनान के इस क्षेत्र में काम कर रहा है। हालांकि, UNIFIL की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट बताती है कि बीते रोज गुरुवार को हुई गोलीबारी की घटना में बल के दो शांति सैनिक घायल हो गए।
इजरायल की ओर से किए जा रहे हमले को लेकर चीन ने भी निंदा की है और हमले की जांच करने का आग्रह किया है। चीन की ओर से ये कहा गया है कि शांति सैनिकों पर जानबूझकर किए गए हमले अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन हैं। यही नहीं UNIFIL को सैनिक भेजने वाले देश इटली ने भी कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां युद्ध अपराध की श्रेणी में आ सकती हैं। वहीं वाशिंगटन का कहना है कि वह इन हमलों को लेकर चिंता में हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...