हफ्तों से शांत कीव रविवार सुबह तेज आवाज वाले मिसाइल हमलों से दहल उठा। रूसी मिसाइलों ने इस हमले में विदेशी टैैंकों और अन्य सैन्य सामग्री को निशाना बनाया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आगाह किया है कि यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने वाले राकेट सिस्टम दिए गए तो रूसी सेना उन ठिकानों को निशाना बनाएगी, जिन्हें अभी तक छोड़े रखा गया। पुतिन ने यह नहीं बताया कि किन स्थानों को रूसी सेना ने निशाना बनाने से छोड़ रखा है।
अमेरिका ने यूक्रेन को 70 करोड़ डालर की नई सैन्य सहायता के एलान के साथ कहा है कि इसमें हेलीकाप्टर, ड्रोन, राकेट सिस्टम, रडार, जेवलिन एंटी टैंक मिसाइल और अन्य हथियार दिए जाएंगे। रूस को सर्वाधिक खतरा 80 किलोमीटर दूरी तक मार करने वाले गाइडेड राकेट सिस्टम और दूर से मिसाइल हमला करने वाले ड्रोन से है। ट्रक में फिट इन्हीं राकेट लांचरों से 300 किलोमीटर तक मार करने वाले गाइडेड मिसाइल भी छोड़े जा सकते हैैं, हालांकि ये लंबी दूरी तक मार करने वाले राकेट यूक्रेन को अभी नहीं दिए जाएंगे। लेकिन अभी तक के अनुभवों से रूस को अमेरिका पर भरोसा नहीं है। इसीलिए राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका का नाम न लेते हुए लंबी दूरी के हथियारों की आपूर्ति के लिए चेतावनी दी है। एक इंटरव्यू में पुतिन ने पश्चिमी हथियारों को चना-मटर बताते हुए उन्हें आसानी से नष्ट करने की बात कही थी।
चंद रोज पहले अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि यूक्रेन के सैनिकों को नए अमेरिकी हथियार चलाने में प्रशिक्षित करने में करीब तीन सप्ताह का समय लगेगा। इसके बाद वे हथियार युद्ध क्षेत्र में तैनात होंगे। रूस इससे पहले ही डोनबास के अंतर्गत आने वाले लुहांस्क और डोनेस्क प्रांतों पर कब्जा कर लेना चाहता है। इसीलिए रूसी सेना ने दोनों प्रांतों के साथ ही पश्चिमी हथियारों को वहां पहुंचने से रोकने के लिए हमले तेज कर दिए हैैं। राजधानी कीव पर रेलवे प्रतिष्ठानों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर इसी उद्देश्य से मिसाइल हमले किए गए। एक मिसाइल कीव के नजदीक पीवडेनोयूक्रंेस्क परमाणु संयंत्र के नजदीक गिरी। अगर यह मिसाइल परमाणु संयंत्र पर गिरती तो भारी तबाही तय थी। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हमले में पूर्वी यूरोप के देशों से यूक्रेन भेजे गए टी-72 टैैंकों को निशाना बनाया गया। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार ये मिसाइलें कैस्पियन सागर से उड़े टीयू-95 बमवर्षक विमान से छोड़ी गईं। इनमें से एक मिसाइल को यूक्रेनी एयर डिफेंस सिस्टम ने आकाश में ही मार गिराया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...