Google Analytics Meta Pixel विक्की को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, कृति को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड - Ekhabri.com

विक्की को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, कृति को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड

भारतीय फिल्मी सितारों से सजे इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी (आइफा) अवार्डस के 22वें संस्करण का समापन अबू धाबी के इतिहाद अरीना में धूमधाम से हो गया। विक्की कौशल को फिल्म सरदार उधम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवार्ड से नवाजा गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड कृति सैनन को फिल्म मिमी के लिए दिया गया।
अवार्ड मिलने से प्रफुल्लित विक्की ने कहा, ‘सात साल पहले जब मैं आडिशन के लिए दरवाजे खटखटाता था, तब कोई काम नहीं मिलता था। मैंने मां से कहा था, पता नहीं सब कैसे होगा? तब मां ने कहा था कि तुम्हारा काम यह देखना नहीं है कि वह कैसे होगा, तुम्हारा काम है भरोसा रखना कि हां यह होगा।” आइफा की मेजबानी सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पाल ने की। समारोह शुरू होने से पहले संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा गया, जिनका पिछले महीने निधन हो गया था।
महामारी के कारण दो साल तक आइफा का आयोजन नहीं हो सका था। समारोह में बाइक से एंट्री लेने वाले सलमान ने कहा, ‘आज अबू धाबी के लोगों को देखकर लग रहा है कि मानो हमारे बीच दो साल का फासला था ही नहीं। हम हमेशा साथ थे और साथ रहेंगे। यह नया साल है, नया आइफा है।” इस दौरान टाइगर श्राफ ने हीरोपंती, वार के गाने जय जय शिवशंकर… पर समा बांधा तो वहीं नोरा फतेही ने कुसु कुसु… दिलबर दिलबर… गाने पर परफार्म किया। अनन्या पांडे ने पहली बार लाइव स्टेज परफार्मेंस की। उन्होंने पुष्पा फिल्म के गाने सामी…, ये जवानी है दीवानी… पर डांस किया। सारा अली खान ने गोरिया चुराना मेरा जीया…, चका चक…, आंख मारे… गानों पर परफार्म किया। कार्तिक आर्यन कोविड पाजिटिव होने की वजह से आइफा में परफार्म करने के लिए नहीं आ पाए। अवार्ड समारोह में चार चांद लगाए अभिषेक बच्चन और शाहिद कपूर ने। जहां अभिषेक दर्शकों के बीच से होते हुए हम इंडिया वाले… गाने पर डांस करने स्टेज पर पहुंचे तो वहीं शाहिद ने बप्पी लाहिड़ी के गानों पर डांस करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ये बने विजेता
सर्वश्रेष्ठ फिल्म – शेरशाह
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – विष्‍णुवर्धन (फिल्म -शेरशाह)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – विक्की कौशल (फिल्म – सरदार उधम)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – कृति सैनन (फिल्म – मिमी)
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री – सई ताम्हणकर (फिल्म – मिमी)
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता- पंकज त्रिपाठी (फिल्म – लूडो)
सर्वश्रेष्ठ कहानी ओरिजनल – अनुराग बासु (फिल्म – लूडो)
सर्वश्रेष्ठ कहानी (अडैप्टेड) – कबीर खान, संजय पूरण्ा सिंह चौहान (फिल्म – 83)
सर्वश्रेष्ठ संगीतकार- एआर रहमान (फिल्म – अतरंगी रे), तनिष्क बागची, जसलीन रायल, जावेद-मोहसिन, विक्रम मोंत्रोसे, बी प्राक, जानी (फिल्म – शेरशाह)
सर्वश्रेष्ठ गीतकार- कौसर मुनीर -लहरा दो… (फिल्म 83)
सर्वश्रेष्ठ गायक- जुबिन नौटियाल, राता लंबिया (फिल्म – शेरशाह)
सर्वश्रेष्ठ गायिका- असीस कौर, राता लंबिया (फिल्म – शेरशाह)
सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता – अहान शेट्टी (फिल्म – तड़प)
सर्वश्रेष्ठनवोदित अभिनेत्री – शरवरी वाघ (बंटी और बबली 2)
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *