Google Analytics Meta Pixel न्यूजीलैैंड के खिलाफ रूट ने दिलाई इंग्लैैंड को जीत - Ekhabri.com

न्यूजीलैैंड के खिलाफ रूट ने दिलाई इंग्लैैंड को जीत

पूर्व कप्तान जो रूट (नाबाद 115) की शतकीय पारी के दम पर इंग्लैैंड ने लार्ड्स मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को न्यूजीलैैंड को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। न्यूजीलैैंड ने इंग्लैैंड के सामने जीत के लिए 277 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे मेजबान टीम ने पांच विकेट पर 279 रन बनाकर हासिल कर लिया।
इंग्लैैंड के लिए रूट ने 170 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके जड़े। रूट के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स 32 रन बनाकर नाबाद रहे जिन्होंने टीम को जीत दिलाने में अपने पूर्व कप्तान का बखूबी साथ दिया। इंग्लैैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के लिए यह दोहरी खुशी जैसा है क्योंकि टेस्ट कप्तान के तौर पर उनकी यह पहली जीत है। इंग्लिश टीम को आस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में हार मिली थी और टेस्ट मैचों में उसका हाल ही में प्रदर्शन खास नहीं रहा था। लेकिन इस जीत से उसका मनोबल बढ़ेगा।
इससे पहले, इंग्लैैंड ने चौथे दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 216 रन से की। इंग्लिश टीम के लिए स्टोक्स और रूट ने तीसरे ही दिन माहौल तैयार कर दिया था और उसे महज और 61 रनों की जरूरत थी। रूट ने 77 रनों से आगे अपनी पारी बढ़ाई और फोक्स के साथ मिलकर कीवी गेंदबाजों को खूब छकाया। उन्होंने 77वें ओवर की तीसरी गेंद पर दो रन लेकर अपना शतक पूरा किया। इसी के साथ उनके टेस्ट क्रिकेट में 10000 रन भी पूरे हुए। रूट पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक के बाद इंग्लैैंड के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैैं जिनके नाम टेस्ट में 10000 रन हैैं। पिछली चार  पारियों में रूट का यह पहला शतक था। शतक के बाद रूट ने तेजी से रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। इंग्लैैंड और न्यूजीलैैंड के बीच सीरीज का अगला मुकाबला 10 जून से नाटिंघम में खेला जाएगा।
रूट संयुक्त रूप से 10000 रन पूरा करने वाले युवा खिलाड़ी बने : रूट हमवतन कुक के साथ संयुक्त रूप से 10000 रन पूरा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैैं। कुक ने जब यह उपलब्धि हासिल की थी तब उनकी उम्र 31 साल पांच महीने और पांच दिन थी और रूट की भी फिलहाल इतनी ही उम्र है। कुक से पहले यह रिकार्ड भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने 31 साल 10 महीने और 20 दिन की उम्र में टेस्ट में यह कारनामा किया था।
विश्व टेस्ट चैैंपियनशिप की तालिका में बदलाव : इंग्लैैंड की जीत के बाद विश्व टेस्ट चैैंपियनशिप की तालिका में टीमों की स्थिति में बदलाव हुआ है। इंग्लैैंड की टीम की 2021-23 टेस्ट चैैंपियनशिप में 14 मैचों में यह सिर्फ दूसरी जीत है और वह तालिका में नौंवें स्थान पर है, जबकि गत विजेता न्यूजीलैैंड की टीम सात मैचों में दो जीत के साथ आठवें नंबर पर है। वहीं, भारतीय टीम 12 मैचों में छह जीत के साथ तीसरे, दक्षिण अफ्रीका सात मैचों में पांच जीत के साथ दूसरे और आस्ट्रेलिया आठ मैचों में पांच जीत के साथ फिलहाल शीर्ष पर है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *