Google Analytics Meta Pixel भारतीय वैज्ञानिकों ने खोज लिया अल्जाइमर का इलाज - Ekhabri.com

भारतीय वैज्ञानिकों ने खोज लिया अल्जाइमर का इलाज

अल्जाइमर को बुजुर्गों की बीमारी माना जाता है, लेकिन दुनिया में 30-64 साल की उम्र के करीब 39 लाख लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। यानी यह बीमारी 30 साल के युवाओं को भी हो सकती है। नई स्टडी के अनुसार, युवाओं में अल्जाइमर के लक्षण अलग होते हैं। इसमें उनका फोकस किसी चीज में नहीं बन पाता है या बॉडी लैंग्वेज बिगड़ सकती है। इसकी वजह से उनकी मानसिक और शारीरिक क्षमता कमजोर होती जाती है। बुजुर्गों को इससे कई दिक्कतें होती हैं। हालांकि, इस बीमारी का इलाज भारतीय वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला है।

 

 

 

अल्जाइमर एक गंभीर न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी है। पूरी दुनिया में करीब 5.5 करोड़ से लोग अल्जाइमर और इसकी वजह से होने वाले डिमेंशिया से जूझ रहे हैं। एक आंकड़े के मुताबिक, हर साल 1 करोड़ से ज्यादा लोग अल्जाइमर और डिमेंशिया की चपेट में आ रहे हैं। अल्जाइमर दिमाग से जुड़ा एक डिसऑर्डर है, जिसमें ब्रेन का आकार सिकुड़ने लगता है और कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं। इस वजह से किसी चीज को याद रख पाना, किसी बात पर सोच या विचार कर पाना नहीं हो पाता है। अल्जाइमर के गंभीर मामलो में डिमेंशिया का खतरा रहता है। इसके लक्षणों को कम करने और इससे होने वाली समस्याओं से बचने के लिए कुछ दवाईयां ली जाती हैं। इस बीमारी के इलाज में अब भारतीय वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता मिली है।

 

 

 

पुणे के आघारकर रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिकों ने अल्जाइमर बीमारी के इलाज के लिए नए मॉलिक्यूल विकसित किए हैं। दो वैज्ञानिक प्रसाद कुलकर्णी और विनोद उगले ने सिंथेटिक, कम्प्यूटेशनल और इन-विट्रो स्टडीज की मदद से नए अणुओं को डिजाइन और सिंथेसाइज्ड किया है। उनका कहना है कि ये मॉलिक्यूल नॉन टॉक्सिक हैं और अल्जाइमर के इलाज में प्रभावी हो सकते हैं। वैज्ञानिकों ने पाया कि ये मॉलिक्यूल कोलिनेस्टरेज एंजाइमों के खिलाफ प्रभावी हैं। इनके इस्तेमाल से दवाईयां बनाई जा सकती है, जो इस बीमारी को ठीक करने में असरदार हो सकती है।

Read Also  शादी का प्रलोभन देकर संगठन की महिलाओं का यौन शोषण करते हैं नक्सली

 

 

 

ऑस्ट्रेलिया में हुए एक अन्य अध्ययन में पाया गया है कि अल्जाइमर के मरीजों को अपना खानपान और लाइफस्टाइल बेहतर बनाने पर फोकस करना चाहिए। उन्हें नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके अलावा सोशल होना, पढ़ना, डांस करना, गेम खेलना या कोई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाना भी इस गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने में मददगार हो सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *