जांजगीर-चाम्पा के अकलतरा के परसराम गोंड़, युवाओं के लिए मिसाल हैं। 72 साल की उम्र में भी वे 10 किमी तक की दौड़ लगाते हैं। पिछले 36 बरसों से परसराम गोंड़, दौड़ में भाग लेते आ रहे हैं। अब तक दर्जनों बार मैराथन दौड़ में भाग ले चुके हैं। परसराम गोंड़ ने दिल्ली, इंदौर, कलकत्ता, रायपुर में भी 10 किमी की दौड़ स्पर्धा में लोहा मनवाया। हाल में दिल्ली में आयोजित 10 किलोमीटर की दौड़ में जीत हासिल किया है।
रायपुर में प्रथम, इंदौर में दूसरा, कलकत्ता में तीसरा, दिल्ली में चौथा और अब दिल्ली में फिर से तीसरा स्थान हासिल कर युवाओं को चौंका दिया है। जीत के बाद जब परसराम गोंड़ अकलतरा पहुंचे तो उनका स्वागत किया गया और 72 वर्षीय परसराम गोंड़, बैंड-बाजे की धुन पर थिरकते नजर आए, जिसे देखकर सभी ने उनके उत्साह की तारीफ की।
अहम बात यह है कि 2 साल पहले एक्सीडेन्ट में 72 वर्षीय परसराम गोंड़ के पैर को चोट लगी है, फिर भी दौड़ में वे आगे हैं। उनका कहना है कि जब तक सांसें चलती रहेगी, तब तक दौड़ में भाग लेते रहेंगे। उनका आदर्श मिल्खा सिंह हैं और उन्हीं को दौड़ते देख उन्होंने दौड़ में भाग लेना शुरू किया है।
दरअसल, अकलतरा के परसराम गोंड़, जल संसाधन विभाग में क्लर्क थे और रिटायर्ड होने के बाद वे 72 की उम्र में भी दौड़ में भाग लेते हैं। युवा, जब परसराम गोंड़ को इस उम्र में भी दौड़ लगाते देखते हैं तो हैरान रह जाते हैं। वे सभी युवाओं के लिए मिसाल हैं। युवाओं को उनसे सीख लेनी चाहिए। दौड़ से सेहत हमेशा अच्छी रहती है, इसका उदाहरण परसराम गोंड़ हैं, जो 72 की उम्र में भी फिट हैं। अकलतरा के जनप्रतिनिधि भी उनकी इस उपलब्धि की तारीफ करते हैं और उन्हें नगर का गौरव मानते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...