Google Analytics Meta Pixel हाथियों की मौत मामले में फील्ड ऑफिसर और एसडीओ सस्पेंड - Ekhabri.com

हाथियों की मौत मामले में फील्ड ऑफिसर और एसडीओ सस्पेंड

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 29 से 31 अक्टूबर तक 10 हाथियों की मौत का असल कारण अभी राज ही है, लेकिन छठे दिन सरकार ने कार्रवाई कर 2010 बैच के आइएफएस फील्ड डायरेक्टर गौरव चौधरी और सहायक वन संरक्षक फतेहसिंह निनामा को सस्पेंड कर दिया। घटना के बाद दोनों अफसरों के सहयोग न करने पर कार्रवाई की गई। अब राज्य स्तरीय हाथी टास्क फोर्स का गठन होगा। बाघों की तरह हाथियों की रेडियो टैगिंग से निगरानी होगी। दूसरे राज्यों के अच्छे काम अपनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, विस्तृत रिपोर्ट में जिनकी भी गलती सामने आएगी, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। मंत्री ने जांच में कोदो में विषाक्तता को शामिल नहीं किया है।

 

 

 

वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार को हाथी के हमले में मारे गए उमरिया के बांका व देवरी के रामरतन यादव व खेरूकोल के घर पहुंचे। परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा देने की बात कही। अभी 8-8 लाख मुआवजा राशि स्वीकृति के आदेश पत्र दिए। खैरूकोल की पुत्री सपना की पढ़ाई, छात्रावास सुविधा में मदद का वादा किया। वहीं बिफरे हाथी का रेस्क्यू किया गया है।

 

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना की समीक्षा के लिए सीनियर अफसरों की बैठक बुलाई। वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार की अगुवाई में बनी समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट व अन्य समितियों की शुरुआती रिपोर्ट में पाया कि घटना के बाद फील्ड डायरेक्टर गौरव चौधरी बुलाने के बाद भी छुट्टी से नहीं लौटे। सीनियर अफसरों के संपर्क करने पर फोन बंद कर लिया। सहायक वन संरक्षक फतेहसिंह निनामा ने हाथियों की मौत के बाद जांच में सीनियरों को सहयोग नहीं दिया।

Read Also  पटाखा निर्माण के दौरान मकान में जोरदार धमाका

 

 

 

सीएम ने दोनों को सस्पेंड करने के आदेश दिए। देर रात सस्पेंड भी कर दिए गए। इस बीच हाथियों की मौत को लेकर ब्लड सैंपल की प्रारंभिक फॉरेंसिक रिपोर्ट आ गई है। इसमें कीटनाशक की पुष्टि नहीं हुई। माना जा रहा था कि फसलों पर कीटनाशक छिड़के गए, इसे खाने से मौत हुई हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

अटेंशन की दौड़ में भ्रामक खबरें बनीं लोकतंत्र के लिए खतरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *