बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने ‘बटोगे तो कटोगे नारे’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत के हिंदुओं को एक करना है। अगर आप बंटोगे तो बिल्कुल कटोगे। अगर हिंदू एक साथ रहेंगे तो उनकी नानी याद आ जाएगी। वे लोग गजवा-ए-हिन्द मांग रहे थे, हमने भगवा ए हिन्द मांग लिया तो उन्हें दिकत हो गई। पूरे देश के हिंदुओं को एक करने के लिए हम 21 नवंबर से यात्रा पर निकल रहे हैं।
गुवाहटी में कामख्या मंदिर में दर्शन करने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जाति तो प्राचीन समय में भी थी, लेकिन तब बंटे नहीं थे। मुसलमानों में भी कई जातियां हैं, लेकिन बात जब मजहब की आती है तो वे सिर्फ मुसलमान है, जबकि हिंदुओं में ऐसा नहीं है। हिंदुओं पर जाति के हिसाब से बंटते जाते हैं. हमे अपने नाम के आगे सनातनी और हिंदू लिखने की जरूरत है।
धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं से आबादी बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा, “हिंदुओं को बताया गया कि ‘बच्चे दो ही अच्छे’, लेकिन इनकी पूरी क्रिकेट टीम ही हो रही है। इनके बढ़ रहे हैं और हमारे घट रहे हैं। जनसंख्या विस्फोट हो रहा है। अगर बच्चे दो ही अच्छे तो ये सबके हों। हमारे भी हों और इनके भी दो हों। नहीं तो इनके 12 हों तो हमारे 14 बच्चे होने चाहिए।”
पंडित धीरेंद्र शास्त्री हिंदुओं को एकजुट करने के लिए 21 नवंबर से बागेश्वरधाम से 160 किमी लंबी पदयात्रा शुरू कर रहे हैं। बागेश्वरधाम से शुरू होकर यह पदयात्रा ओरछा धाम तक जाएगी। ओरछा धाम में इस पदयात्रा का समापन 29 नवंबर को होगा। धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि वह अपनी यात्रा के दौरान हजारों-लाखों सनातनियों से मिलेंगे और जातियों में बंटे इन लोगों को एकजुट होकर रहने की अपील करेंगे।










