रायपुर, नवम्बर 2024: भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक कम्पनी वेदांता एल्यूमिनियम ने घोषणा की है कि खेलों को बढ़ावा देने की उनकी पहल के कारण ओडिशा के सात युवा तीरंदाज़ों ने प्रतिष्ठित 68वीं स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाइ किया है। इन खिलाड़ियों में पांच लड़कियां भी शामिल हैं। गुजरात खेल प्राधिकरण इस चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा। यह उपलब्धि दर्शाती है कि कम्पनी स्थानीय युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में मदद कर रही है।
वेदांता का यह खेल कार्यक्रम 2018 में शुरू हुआ था और ओडिशा के कालाहांडी जिले के वंचित समुदायों के बच्चों को तीरंदाज़ी और अन्य खेलों में प्रशिक्षण प्रदान करता है। इस पहल में खिलाड़ियों को यूनिफॉर्म, खेल उपकरण, विशेषज्ञों द्वारा कोचिंग कैंप जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं। अब तक 100 से अधिक तीरंदाज़ों को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जिनमें से कई ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर 40 से अधिक पदक जीते हैं। इस कार्यक्रम में 50 प्रतिशत से ज्यादा लड़कियां भाग लेती हैं, जो सामुदायिक विकास में समावेशन की कम्पनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
एसजीएफआई चैम्पियनशिप स्कूल स्तर पर भारत के सबसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों में से एक है, जिसका उद्देश्य युवा खिलाड़ियों में शारीरिक फिटनेस, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।
वेदांता एल्यूमिनियम के सीओओ सुनील गुप्ता ने कहा, “ग्रासरूट स्पोर्ट्स के लिए हमारी प्रतिबद्धता सिर्फ ऐथलेटिक कौशल तक सीमित नहीं है; हमारा ध्येय इन बच्चों को जीवन कौशलों से युक्त बेहतर व्यक्ति बनाना है। जमीनी स्तर के कार्यक्रमों में निवेश कर के हम न केवल खेलों की बुनियाद मजबूत करते हैं, बल्कि समावेशन और अवसर की संस्कृति को भी बढ़ावा देते हैं, जिससे स्थानीय युवाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानने और नई संभावनाओं के द्वार खोलने का मौका मिलता है।”
तीरंदाज़ी के कोच सीमांचल माझी ने कहा, “हमारे विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत से अभ्यास किया है। वेदांता के मजबूत खेल ईकोसिस्टम के कारण उन्हें उन्नत कोचिंग, उपकरण और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के मौके मिले हैं। इसका नतीजा इस असाधारण प्रदर्शन के रूप में सामने आया है।”
वेदांता एल्यूमिनियम युवा प्रतिभाओं को तराशने में विश्वास रखती है, खासकर वंचित समुदायों के बच्चों के लिए। कम्पनी के खेल कार्यक्रमों से अब तक 500 से अधिक बच्चों को तीरंदाज़ी, हॉकी, कराटे और फुटबॉल जैसे खेलों में प्रशिक्षित किया गया है। इसके अलावा, कम्पनी के सामाजिक प्रभाव कार्यक्रमों ने 500 से अधिक गांवों में 4.5 लाख से अधिक ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया है, जिनमें आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, खेल और सांस्कृतिक पहल शामिल हैं। अपने प्रमुख प्रोजेक्ट नंद घर के तहत वेदांता ने ओडिशा में 531 उन्नत आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित किए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...