Kedarnath By Election: बीजेपी को केदारनाथ में निर्दलीय उम्मीदवार ने जिताया, बद्रीनाथ जीतने वाली कांग्रेस का किया बंटाधार

उत्तराखंड में बीजेपी ने बद्रीनाथ-मंगलौर उपचुनाव में मिली हार को भुलाते हुए केदारनाथ उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है. बीजेपी की आशा नौटियाल ने कांग्रेस के मनोज रावत को रूद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में हरा दिया है. कांग्रेस के लिए तगड़ा झटका इसलिए है क्योंकि उसकी हार में निर्दलीय उम्मीदवार त्रिभुवन चौहान का बहुत बड़ा हाथ रहा. उन्हें कुल 9311 वोट मिले. अगर कांग्रेस के हार की अंतर की बात करें तो बीजेपी की आशा नौटियाल ने ने मनोज रावत को 5622 वोटों से हराया.

 

बीजेपी की आशा नौटियाल को 23814 वोट मिले. वहीं कांग्रेस के मनोज रावत को 18192 वोट मिले. नोटा को भी करीब 936 वोट मिले. दरअसल सीएम धामी और बीजेपी ने बदरीनाथ और मंगलौर उपचुनाव हार के बाद सबक लिया और बहुत ही धारधार रणनीति के साथ ये चुनाव लड़ा.

 

उत्तराखंड की राजनीति में पकड़ रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार पवन लालचंद ने इंडिया डेली लाइव से बातचीत में कहा कि दिल्ली के बुराड़ी में केदार मंदिर विवाद को सीएम धामी ने समय रहते सुलझा लिया. इससे तीर्थ पुरोहितों में बीजेपी के प्रति भरोसा जगा.

 

केदारनाथ के लिए घोषणाओं की झड़ी

आचार संहिता लागू होने से पहले सीएम धामी ने केदारनाथ के लिए बड़ी घोषणाओं का ऐलान किया. इसके अलावा बीजेपी ने इस बार पार्टी कैडर के नेता को टिकट दिया. बद्रीनाथ में बीजेपी ने कांग्रेस के बागी नेता राजेंद्र भंडारी को अपना उम्मीदवार बनाया था, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी. बीजेपी ने इस बार

कोई जोखिम नहीं लिया. पार्टी ने बागी दिखते कुलदीप रावत और शैला रंज रावत की बेटी ऐश्वर्या को समय रहते मना लिया. इससे पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं नजर आई.

 

गणेश गोदियाल के अलावा बाकी कांग्रेस नेता मित्र विपक्ष की भूमिका में दिखे

कांग्रेस की तरफ पूरे चुनाव में गणेश गोदियाल ही पूरी ताकत से चुनाव लड़े. गोदियाल को छोड़कर ज्यादततर कांग्रेस के दिग्गजों का मित्र विपक्ष की भूमिका में रहना बीजेपी के लिए खासा फायदेमंद हुआ. प्रदेश में निकाय चुनाव किसी भी समय हो सकते हैं. ऐसे में ये हार कांग्रेस की समस्याओं को निश्चित तौर पर बढ़ाएगी. वहीं ये जीत सीएम धामी का कद और बढ़ाएगी. अयोध्या लोकसभा चुनाव और फिर बद्रीनाथ उपचुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी के लिए केदारनाथ उपचुनाव साख का सवाल था. पीएम मोदी का केदारनाथ से जुड़ाव जगजाहिर है. ऐसे में बीजेपी ने इस बार यहां से जीतने के लिए हर कमजोर पक्ष पर काम किया, जिसका फायदा हुआ.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *