Google Analytics Meta Pixel Cyclone Fengal: पुडुचेरी को लेकर IMD ने दिया ये बड़ा अपडेट…तबाही मचा सकता है चक्रवाती तूफान फेंगल - Ekhabri.com

Cyclone Fengal: पुडुचेरी को लेकर IMD ने दिया ये बड़ा अपडेट…तबाही मचा सकता है चक्रवाती तूफान फेंगल

Cyclone Fengal: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान फेंगल ने तीव्रता पकड़ ली है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसकी पुष्टि 29 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे की. शुरुआत में गहरे दबाव के रूप में बनने वाला यह तूफान अब चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. यह तूफान तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय जिलों में भारी बारिश और तेज़ हवाओं का कारण बनेगा, जिससे जनजीवन पर असर पड़ सकता है. जिससे कई इलाकों के तटीय जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं आएंगी.

 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख बालचंद्रन ने तूफान की दिशा पर जानकारी देते हुए कहा, “यह सिस्टम पुडुचेरी से लगभग 350 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है और अगले कुछ घंटों में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. वहीं, 30 नवंबर दोपहर तक यह तूफान कराइकल और पुडुचेरी के बीच से गुजरेगा. इस दौरान 70-80 मील प्रति घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में 90-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक हवाएं पहुंच सकती हैं.

 

तटीय क्षेत्रों के लिए तमिलनाडु सरकार ने जारी की एडवाइजरी

 

खराब मौसम की आशंका को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने एहतियाती सलाह जारी की है, जिसमें निर्माण कंपनियों से अपने उपकरणों को सुरक्षित रखने का आग्रह किया गया है. निर्माण कंपनियों से क्रेन और अन्य उपकरणों को नीचे रखने के लिए कहा गया है, जो तेज हवाओं के कारण जोखिम पैदा कर सकते हैं. इसके अलावा, होर्डिंग्स और अन्य विज्ञापन बोर्ड को नीचे करने या मजबूत करने के आदेश दिए गए हैं, जिसके गिरने से कोई बड़े एक्सीडेंट की घटना न हो.

Read Also  “58 वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन”

 

बाढ़ और राहत कार्यों के लिए सरकार ने कसी कमर

 

तमिलनाडु सरकार ने 2,229 राहत केंद्रों की स्थापना की है, जहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. तमिलनाडु के तिरुवरूर और नागपट्टिनम जिलों में फिलहाल 164 परिवारों के 471 लोग राहत शिविरों में ठहरे हुए हैं. राहत कार्यों के लिए सरकार ने 1686 मोटर पंप, 96 जेसीबी मशीनें, 120 नावें, 130 जनरेटर और 118 लकड़ी काटने वाली मशीनें तैनात की हैं. राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के दल भी तटीय जिलों में तैनात हैं. जिनकी टीमें पहले से ही चेंगलपेट, विल्लुपुरम और कुड्डालोर जैसे प्रमुख जिलों में तैनात हैं.

 

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

 

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि हालात खराब होने की आशंका है. सभी मछली पकड़ने वाली नावों को किनारे पर लौटने का निर्देश दिया गया है. हालांकि, अब तक समुद्र में मौजूद 4153 नावें सुरक्षित रूप से तट पर वापस आ चुकी हैं.

 

चक्रवात तूफान फेंगल के कारण IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

 

चक्रवात के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें चेंगलपेट, विलुपुरम, कड्डलोर, मईलादुथुराई, नागपट्टिनम, पुडुचेरी और कराइकल शामिल हैं. इसके अलावा, चेन्नई, तिरुवल्लुर, कंचीपुरम, कड्डलोर और पुडुचेरी के लिए भी 30 नवंबर को रेड अलर्ट जारी किया गया है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

ऑनलाइन बेटिंग की लत ने बिगाड़ा भविष्य…52 दिन बाद नागपुर में मिला लापता बी-फार्मा छात्र

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के गया जिले का एक बी-फार्मा छात्र, जो सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं की बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव अब प्रदेश की महिलाओं के जीवन में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *