रायपुर, 02 दिसंबर 2024:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान राशि को 25 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये करने की घोषणा की है। उन्होंने गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदेश में जनजागरूकता अभियान चलाने की बात कही। यह घोषणा उन्होंने रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ-धाम के रूप में प्रदेश में गौ-अभ्यारण्य स्थापित किए जाएंगे। बेमेतरा जिले के झालम में 50 एकड़ क्षेत्र में गौ-धाम बनकर तैयार है और कवर्धा जिले में 120 एकड़ में गौ-धाम निर्माण तेजी से जारी है। इनसे न केवल गौ-संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि दुग्ध उत्पादन और प्रदेश के देवभोग ब्रांड को भी मजबूती मिलेगी।
उन्होंने गौ माता को भारतीय संस्कृति और कृषि अर्थव्यवस्था का प्रतीक बताते हुए कहा कि प्रदेश में गौ तस्करी और गौ हत्या पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही, गौ उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है।
इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने भी गौ संरक्षण और पशुपालन के महत्व पर जोर दिया। उपमुख्यमंत्री साव ने गौ पालन को कृषि अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया, जबकि विजय शर्मा ने राज्य में पशुपालन को आर्थिक समृद्धि का जरिया बनाने की बात कही।
समारोह में आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल ने आयोग की योजनाओं और कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्ति, संत, और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...