Google Analytics Meta Pixel PM मोदी आज जयपुर में करेंगे वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन का आगाज, पानीपत से होगी ‘बीमा सखी योजना’ की शुरुआत - Ekhabri.com

PM मोदी आज जयपुर में करेंगे वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन का आगाज, पानीपत से होगी ‘बीमा सखी योजना’ की शुरुआत

PM Modi in Global Investment Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) को राजस्थान की राजधानी जयपुर में ‘राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 2024’ का आगाज करेंगे. इस सम्मेलन का मकसद औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन करना है. इस शिखर सम्मेलन में 16 भागीदार देशों के अलावा 20 अंतरराष्ट्रीय संगठनों समेत 32 से ज्यादा देशों के राजनयिक शिरकत करेंगे. पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जयपुर प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर (JECC) में ‘राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे.

 

ये उद्योगपति भी करेंगे कार्यक्रम में शिरकत

बता दें कि राजस्थान सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में निवेशकों के लिए करीब 30 लाख करोड़ रुपये के मसौदों पर सहमति जताई है. इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा केंद्रीय और राज्यों के कई मंत्री भी शामिल होंगे. इनके अलावा उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, अनिल अग्रवाल, गौतम अदाणी, आनंद महिंद्रा समेत देश के जानेमाने 5 हजार से अधिक निवेशक और 32 देशों के राजनयिक भी कार्यक्रम में शिरकत करने जयपुर पहुंचेंगे.

 

क्या है पहले दिन का कार्यक्रम

इस कार्यक्रम के पहले दिन यानी सोमवार को सुबह सवा दस बजे बजे मुख्य अतिथि पीएम मोदी का संबोधन होगा. इसके बाद कुछ प्रतिष्ठित उद्योगपति भजनलाल सरकार की औद्योगिक नीतियों के बारे में अपने विचार व्यक्त करेंगे. इसके साथ ही पहले दिन विभिन्न देशों से संबंधित सत्र का आयोजन होगा.

 

वहीं प्रवासी राजस्थानी कॉनक्लेव के दौरान प्रवासी राजस्थानी समुदाय के लिए राज्य सरकार की नीतियों पर भी चर्चा की जाएगी. वहीं कल यानी मंगलवार को प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन का आयोजन होगा. जबकि बुधवार को एमएसएमई सम्मेलन होगा. ये तीन दिवसीय वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 9 से 11 दिसंबर तक चलेगा.

Read Also  कोरोना का कहर जारी: 312 मरीजों की मौत, मिले 62,714 संक्रमित

 

पानीपत में बीमा सखी योजना की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (9 दिसंबर) ही हरियाणा के पानीपत भी जाएंगे. जहां वह दोपहर करीब दो बजे भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की सखी योजना का शुभारंभ करेंगे. इसके साथ ही वह महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर की आधारशिला भी रखेंगे. बता दें कि एलआईसी की बीमा सखी योजना 18 से 70 साल की उन महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए है जो 10वीं क्लास पास हैं. ऐसी महिलाओं को बीमा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पहले तीन साल तक लिए विशेष प्रशिक्षण और स्कॉलरशिप दी जाएगी.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *