रायपुर, 24 दिसंबर 2024: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में नव पदस्थ स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया की उपस्थिति में विभागीय प्रमुखों और अधिकारियों को बेहतर कार्य प्रणाली अपनाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
बैठक में पिछले एक वर्ष में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं के लिए रणनीति तैयार करने पर चर्चा हुई। अधिकारियों को जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सीजीएमएससी और खाद्य एवं औषधि विभाग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य जनहित से जुड़ा बड़ा विषय है और इसमें सुधार की निरंतर आवश्यकता है।
बैठक में स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, आयुक्त और संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला, एमडी एनएचएम विजय दयाराम के, संचालक सीजीएमएससी पद्मिनी भोई और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।










