रायपुर, 30 दिसंबर 2024:नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा का प्रशिक्षण मिल रहा है। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के मडानार स्कूल के बच्चों ने मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों को अपने हाथों से तैयार लकड़ी की नेम प्लेट और पोट्रेट उपहार स्वरूप भेंट किए। मुख्यमंत्री ने इन उपहारों को सराहते हुए कहा कि यह बच्चों के कौशल और बस्तर की अद्भुत कला को सहेजने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा को रुचिकर और व्यावहारिक बनाने के साथ ही कला और रोजगार के उद्देश्य को नई शिक्षा नीति के माध्यम से साकार किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों की लगन और उनकी कला की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रयास बस्तर की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा।
बच्चों की कलाकृतियों को मिली पहचान
शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मडानार के बच्चों ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों को भेंट किए गए उपहारों को अपने प्रशिक्षण के दौरान तैयार किया। इन बच्चों ने नेम प्लेट, पोट्रेट और संविधान की उद्देशिका जैसी कलाकृतियां बनाईं। शिक्षक शिवचरण साहू ने बताया कि 12वीं कक्षा की छात्रा कशिक ने नेम प्लेट तैयार की, जबकि खिलेंद्र बघेल और सागर ने क्रमशः पोट्रेट और उद्देशिका बनाई।
इन कलाकृतियों की बिक्री से हर साल करीब 3 लाख रुपये की आय हो रही है, और अब ये अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हैं।
मुख्यमंत्री ने की बच्चों के प्रयासों की सराहना
मुख्यमंत्री ने बच्चों के प्रयासों को सराहते हुए इस कला को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य है कि नई शिक्षा नीति के जरिए बच्चों को उनकी रुचि के कार्यों में प्रशिक्षित किया जाए।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप सहित अन्य मंत्री उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...