Google Analytics Meta Pixel हिड़मा के समर्थन में पोस्ट करने वाली कांग्रेसी नेत्री को पद से हटाया - Ekhabri.com

हिड़मा के समर्थन में पोस्ट करने वाली कांग्रेसी नेत्री को पद से हटाया

रायपुर:गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सह सचिव प्रीति मांझी के विवादित पोस्ट पर संगठन ने कड़ा कदम उठाते हुए जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है।इसके साथ जांच पूरा होने तक बतौर पदाधिकारी उनके काम पर रोक लगाई है।प्रीति मांझी ने इंटरनेट मीडिया पर एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात माओवादी कमांडर माड़वी हिड़मा की मौत पर उनके समर्थन में पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था “लाल सलाम कामरेड हिड़मा”। यह पोस्ट वायरल होते ही विवाद और आलोचना का कारण बन गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने मांझी को उनके पद से जांच पूरी होने तक स्थायी रोक लगा दी है। हालांकि बाद में प्रीति मांझी ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला जा रहा है। मैं गांधीवादी विचारधारा की हूं, और किसी भी सूरत में हिंसा का समर्थन नही करती हूं।छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रभारी अमित सिंह पठानिया ने बताया कि मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है। इसके साथ जांच पूरी होने तक प्रीति मांझी के राष्ट्रीय सह सचिव के पद पर कार्य करने पर अस्थायी रोक लगा दी है। युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह मामला केवल इंटरनेट मीडिया टिप्पणी नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा, शांति और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा गंभीर विषय है। उच्चस्तरीय जांच कमेटी स्वतंत्र रूप से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस घटना ने इंटरनेट मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *