Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां के के कृष्णानगर इलाके में 15 साल की किशोरी ने अपनी मां को जीवन में बाधा मानते हुए तीन महीने तक उसके खाने में नींद की गोलियां मिलाकर दी, ताकि वह इंस्टाग्राम पर अपने प्रेमी से खुलकर चैट कर सके, किशोरी ने अपनी मां को गहरी नींद में सुला दिया, दिन-रात इंस्टाग्राम पर चैट करती रही, जब तक कि उसकी मां की तबीयत खराब नहीं हो गई.जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ के कृष्णानगर में रहने वाली एक 15 साल की बच्ची अपनी मां को पिछले तीन महीने से लगातार नींद की गोलियां दे रही थी. किशोरी ने बताया कि जब उसकी मां ने उसे इंस्टाग्राम पर लड़के से बात करने से रोका और उसके मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी, तो उसने अपनी मां को नींद की गोलियां देनी शुरू कर दीं.
मां की तबियत बिगड़ी, तो खुला पूरा मामला
वह अपनी मां के खाने में रोजाना तीन से चार गोलियां मिलाती थी, जिससे उसे गहरी नींद आती थी. जब महिला की तबीयत लगातार खराब होने लगी और उसे कमजोरी, थकान और अत्यधिक नींद आने लगी, तो परिवार ने डॉक्टर से सलाह ली.
किशोरी से सख्ती से पूछताछ करने पर कबूली बात
जब डॉक्टर ने बताया कि महिला के शरीर में अत्यधिक मात्रा में नींद की गोलियां थीं, जबकि उसने खुद कभी ऐसी दवा नहीं ली थी. जब परिवार ने किशोरी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी बातें कबूल कर लीं. परिवार को बच्ची के पास से नींद की गोलियों के अलावा एक जहर की शीशी भी मिली है. बच्ची ने बताया कि उसे यह दोनों चीजें उसके दोस्त ने दी थी. बच्ची स्कूल से आते-जाते अपने बॉयफ्रेंड से रोजाना बात किया करती थी. एक दिन मां ने बच्ची को पकड़ और उससे मोबाइल फोन छुडा लिया.
खाने में मिलाकर दे रही थी गोलियां
परिवार वालों की पूछताछ में बेटी ने बताया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मां को रास्ते से हटाने की रणनीति तैयार की. मां को निपटाने के लिए बेटी ने बॉयफ्रेंड से नींद की गोलियां मंगवाई थी. जिसे रोजाना बच्ची अपनी मां को खाने में मिलाकर नींद की गोलियां दे रही थी. इसके बाद परिवार ने किशोरी के लिए लोकबंधु अस्पताल में काउंसलिंग की व्यवस्था की. लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक अर्चना सिंह ने बताया कि लड़के ने इंस्टाग्राम पर किशोरी को गुमराह किया था.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...