गौतमबुद्ध नगर में रहने वाले बिहार के छह हजार श्रमिकों को लेकर शनिवार को चार स्पेशल ट्रेनें बिहार के लिए रवाना होंगी. दो ट्रेन दादरी और दो ट्रेन दनकौर रेलवे स्टेशन से रवाना की जाएंगी. दोपहर 11:00 बजे दादरी से एक ट्रेन औरंगाबाद के लिए, दूसरी ट्रेन दोपहर 12:00 बजे दनकौर से बक्सर के लिए, तीसरी ट्रेन दोपहर 3:00 बजे दादरी से सासाराम के लिए और चौथी ट्रेन शाम 4:00 बजे दनकौर से सिवान के लिए रवाना होगी. इनके लिए जिला प्रशासन, रेलवे, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली हैं. दोनों स्टेशनों का निरीक्षण किया गया है. स्टेशन जाने वाले रास्तों को भी सील कर दिया गया है.
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और जिलाधिकारी सुहास.एल.वाई ने बताया कि सभी यात्रियों को रेलवे स्टेशन तक लाने की पूरी व्यवस्था की जा चुकी है और यहां पर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद ही ट्रेन में बैठाया जाएगा. जिन लोगों द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया गया है, उन्हें एसएमएस से जानकारी मिल चुकी है. वे लोग ही ट्रेन से रवाना होंगे और यह एसएमएस ही उनका टिकट होगा. अधिकारियों का कहना है किसी को भी पैदल जाने या अन्य किसी माध्यम से जाने की आवश्यकता नहीं है. शनिवार को ये ट्रेनें चलेंगी और उसके बाद निरंतर यहां से बिहार के लोगों को उनके मूल निवास पर भेजा जाएगा. जिन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है, वह पंजीकरण करा लें. जो पूर्व में पंजीकरण करा चुके हैं, उन्हें दोबारा कराने की जरूरत नहीं है. पंजीकरण के आधार पर रेल द्वारा जाने की तिथि, समय और रेलवे स्टेशन का नाम आपके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भेजा जाएगा और यह एसएमएस ही टिकट के रूप में मान्य होगा.
अधिकारियों का कहना है कि जिन श्रमिकों ने जनसुनवाई पोर्टल रजिस्टेशन कराया हुआ है, केवल उनको ही भेजा जाएगा. कोई अन्य व्यक्ति किसी भी तरह यात्रा में शामिल न हो सके, इसके लिए प्रशासन ने स्टेशन की ओर से जाने जाने वाली गलियों को सील कर दिया है. स्टेशन को पूर्ण रूप से सेनेटाइज किया गया है. सोशल डिस्टेंसिग के लिए सर्किल बनाए गए हैं.
ट्रेन राज्य और केंद्र सरकार द्वारा नि:शुल्क चलाई जा रही हैं, जिन लोगों के ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं, उनके मोबाइल पर टिकट के रूप में एसएमएस पहुंच चुका है. प्रवेश से पूर्व एसएमएस की जांच की जाएगी. इसके बाद ही यात्रा शुरू होगी. सभी यात्रियों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा. मेडिकल स्वस्थ पाए जाने वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति होगी. अभी तक 80 हजार श्रमिकों द्वारा बिहार जाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया गया है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की असामयिक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...