Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने भरा पेट्रोल, किया पेट्रोल पंप का लोकार्पण - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने भरा पेट्रोल, किया पेट्रोल पंप का लोकार्पण

नक्सल प्रभावित पुलिस परिवार की महिलाओं को पेट्रोल पंप में मिलेगा नियमित रोजगार
 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पेट्रोल पंप में पेट्रोल डालकर हर किसी को चकित कर दिया। पुलिस परिवार द्वारा स्थापित पेट्रोल पंप में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहली ग्राहक की गाड़ी में स्वयं पेट्रोल भरा। उन्होंने बिल बुक से पहली पर्ची काटकर स्वयं ग्राहक को सौंपी। इससे पहले उन्होंने ने इस पेट्रोल पंप का लोकार्पण किया था।

पुलिस का मितान पुलिस पेट्रोल पंप नारायणपुर के नये बस स्टैंड में स्थित है। मुख्यमंत्री ने पहली ग्राहक कविता नाग के वाहन में पेट्रोल भरा वह इस पल से बहुत खुश हो गई थी। उसके लिए ये मौका बड़ा ही खास अनुभव देने वाला रहा।
लगभग एक करोड़ की लागत से बने इस नवनिर्मित पेट्रोल पंप में जिले के नक्सल प्रभावित पुलिस परिवार की महिलाओं को जहां नियमित रोजगार मिलेगा। वहीं उन्हें आजीविका का साधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ बेहतर जीवनयापन में सहायक होगा।
मुख्यमंत्री को आईजी पी. सुन्दरराजन ने बताया कि इस नवनिर्मित पेट्रोल पंप में सभी महिला कर्मचारी कार्यरत रहेगी। ये सभी कर्मचारी जिले के नक्सल प्रभावित पुलिस परिवार से संबंधित हैं। इन महिलाओं को नियमित रोजगार उपलब्ध होने से उनके परिवार के लोगों का बेहतर भरण-पोषण हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की पहल नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए मील का पत्थर साबित होगी और इससे होने वाली आय से पुलिस सहायता कोष में भी बढ़ोत्तरी होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वहां कार्यरत कोड़कानार निवासी मंगलो गोटा और डूंगा निवासी सविता पोड़ियाम को गाड़ियों में पेट्रोल डालने का तरीका भी समझाया।
पहली पर्ची इस अवसर पर मितान पुलिस पेट्रोल पंप की पहली उपभोक्ता बनी नयापारा निवासी कविता नाग ने बताया कि अपनी गाड़ी मे सौ  रुपए का पेट्रोल डलवाया। यह उनके जीवन का अविस्मरणीय पल था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेट्रोल पंप में कार्यरत समस्त स्टॉफ के साथ एक ग्रुप फोटो भी खींचवायी।

Read Also  सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये की ठगी केस- जैकलीन के बाद नोरा फतेही से हो रही पूछताछ

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री
भूपेश बघेल को हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक बृजेश कुमार ने सौजन्य मुलाकात कर किताबंे भेंट की। इस अवसर पर बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, राज्य के आबकारी मंत्री कवासी लखमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चन्दन कश्यप, अंतागढ़ विधायक अनुप नाग, कमिश्नर बस्तर संभाग जी.आर. चुरेन्द्र, डीआईजी आनंद छाबड़ा, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल देव, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...