नई दिल्ली। दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। दिल्ली से जालंधर भेजे गए आठ सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार संजय झील की बतख और मयूर विहार के पार्क के कौवों में बर्ड फ्लू पाया गया है। यह जानकारी पशुपालन विभाग नेे दी है।गौरतलब है कि अब तक नौ राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। दिल्ली में भी बीते लगभग एक हफ्ते से ज्यादा समय से पक्षियों की अलग-अलग स्थलों पर मौत हो रही थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर इन पार्कों में जहां आम लोगों की आवाजाही बंद की गई वहीं मृत पक्षियों के सैंपल जालंधर भेजे गए थे। इन्हीं में से संजय झील की बतखों और मयूर विहार के पार्क के कौवों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। बीते सप्ताह से ही राजधानी में पक्षियों के मरने का सिलसिला नहीं थम रहा है। रविवार को अलग-अलग स्थानों पर 100 कौवे और 27 बत्तख मरे मिले। दूसरे दिन भी डीडीए के संजय झील पार्क में 10 बत्तख मरी मिलीं। प्रशासन ने इसे अलर्ट जोन घोषित किया हुआ है। पशुपालन विभाग ने जांच के लिए इनके नमूने जालंधर लैब भेजे थे। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की रिपोर्ट के अनुसार, बेगमपुर में दो कौवे, संजय झील में 27 बत्तख, सरिता विहार में 24 कौवे, पटपडग़ंज में चार कौवे, कुंडली स्थित स्मृति वन में दो कौवे, योजना विहार में दो कौवे, प्रीत विहार के जी ब्लॉक में 10 कौवे, मधुबन में दो कौवे, अशोका निकेतन में एक कौवा, दिलशाद गार्डन के डियर पार्क में पांच कौवे, गोल्डन जुबली पार्क में तीन कौवे, रिंग रोड के हरित क्षेत्र में चार कौवे, द्वारका सेक्टर पांच में 14 कौवे, द्वारका सेक्टर नौ में दो कौवे और हस्तसाल पार्क में 16 कौवे मरे मिले हैं।
पशुपालन विभाग ने मानक के अनुसार इन्हें जमीन में दबा दिया है। पशु पालन विभाग के डॉ. राकेश के मुताबिक, दिल्ली में अब तक लगभग 100 कौवे मर चुके हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...