Google Analytics Meta Pixel आप का आरोप, रमेश बिधूड़ी को अपना सीएम चेहरा बनाने जा रही भाजपा - Ekhabri.com

आप का आरोप, रमेश बिधूड़ी को अपना सीएम चेहरा बनाने जा रही भाजपा

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा के सीएम चेहरे को लेकर शुक्रवार को कहा कि पार्टी सबसे ज्यादा गाली देने वाले अपने नेता रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने जा रही है। दिल्ली के लोगों को पता है कि आम आदमी पार्टी के जीतने पर अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन अगर भाजपा को वोट दे दिया, तो जनता को गाली देने वाले रमेश बिधूड़ी सीएम बनेंगे।

 

 

 

 

सीएम आतिशी ने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि शुक्रवार को सुबह ‘गाली गलौज पार्टी’ की सीईसी बैठक में तय हुआ है कि सबसे ज्यादा गाली-गलौज करने वाले रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री चेहरा बनाया जाएगा और शाम को संसदीय समिति की बैठक इस फैसले पर मुहर लगा देगी।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि अब दिल्लीवालों के सामने दो विकल्प हैं। एक तरफ पढ़े-लिखे और काम करने वाले नेता अरविंद केजरीवाल और दूसरी तरफ गाली-गलौज करने वाले रमेश बिधूड़ी हैं। आज पूरी दिल्ली गाली-गलौज पार्टी से एक ही सवाल पूछ रही है कि उनका सीएम चेहरा कौन है? दिल्ली की हर गली, मोहल्ले और कॉलोनी में यही चर्चा का मुद्दा है कि आम आदमी पार्टी ने अपने सीएम चेहरे को घोषित कर दिया है। दिल्ली के लोगों को पता है कि आम आदमी पार्टी को वोट देने पर अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन, अगर गाली-गलौज पार्टी को वोट दिया तो उनका मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

 

 

 

 

आतिशी ने कहा कि अगर दिल्ली के लोग कमल का बटन दबाते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर रमेश बिधूड़ी मिलने वाले हैं। इस फैसले का कारण यह है कि गाली-गलौज पार्टी में जो व्यक्ति सबसे ज्यादा भद्दी बातें और गाली-गलौज करता है, वह इस पार्टी में सबसे ज्यादा और तेजी से आगे बढ़ता है। रमेश बिधूड़ी ने संसद में गाली-गलौज की। उन्होंने जिस अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, मुझे नहीं लगता कि इस देश के सभ्य लोग उन शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं। रमेश बिधूड़ी अपनी पार्टी के लोगों के साथ भी गाली-गलौज करते हैं। सभी जानते हैं कि रमेश बिधूड़ी ने अपनी ही पार्टी के पूर्वांचली नेताओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर उन्हें सड़कों पर भगाया था। सभी जानते हैं कि कुछ ही दिन पहले रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल क‍ि‍या। उसके अगले दिन रमेश बिधूड़ी ने मेरे और मेरे परिवार के साथ गाली-गलौज की। इस गाली-गलौज का रमेश बिधूड़ी को यह इनाम मिल रहा है कि उनकी पार्टी उन्हें सीएम चेहरे के रूप में घोषित करने जा रही है।

Read Also  ‘नेशनल खेलने गए नन्हे पहलवानों को टॉयलेट के पास बिठाया’

 

 

 

आतिशी ने कहा कि अब दिल्ली के लोगों के सामने दो विकल्प हैं। एक तरफ अरविंद केजरीवाल हैं जो आईआईटी खड़गपुर से पढ़े हुए इंजीनियर हैं। वह आईआरएस ऑफिसर रहे हैं। एक तरफ दिल्ली में 24 घंटे बिजली, घर-घर पानी पहुंचाने, सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर करने, मुफ्त इलाज, बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थयात्रा और महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा करवाने वाले अरविंद केजरीवाल हैं और दूसरी तरफ, गाली-गलौज करने वाले, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करने वाले रमेश बिधूड़ी हैं, अंतर बिल्कुल साफ है कि एक तरफ आम आदमी पार्टी के पढ़े-लिखे नेता अरविंद केजरीवाल हैं और दूसरी तरफ गाली-गलौज पार्टी के गाली-गलौज करने वाले नेता रमेश बिधूड़ी हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *