छत्तीसगढ़ में स्वच्छता अभियान को नई गति, मुख्यमंत्री ने किया डी-स्लज वाहनों का लोकार्पण,स्वच्छता अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में आई व्यापक जागरूकता: मुख्यमंत्री - Ekhabri.com
छत्तीसगढ़ में स्वच्छता अभियान को नई गति, मुख्यमंत्री ने किया डी-स्लज वाहनों का लोकार्पण,स्वच्छता अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में आई व्यापक जागरूकता: मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ में स्वच्छता अभियान को नई गति, मुख्यमंत्री ने किया डी-स्लज वाहनों का लोकार्पण,स्वच्छता अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में आई व्यापक जागरूकता: मुख्यमंत्री
रायपुर, 11 जनवरी 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की परिकल्पना को छत्तीसगढ़ में साकार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्वच्छता के प्रति जनमानस में व्यापक चेतना आई है और यह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि स्वच्छता की जीवन शैली है। प्रदेश में 5 जिले, 58 विकासखंड और 16 हजार से अधिक गांव ओडीएफ प्लस मॉडल बन चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने आज 10 डी-स्लज वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इनकी चाबियां ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों को सौंपी। इन वाहनों का उपयोग गांवों में घरों से मल निकालने और सुरक्षित निपटान के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और स्वच्छता सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किए जा रहे हैं, जो मल प्रबंधन को सुदृढ़ करने और पर्यावरण संरक्षण में सहायक होंगे। अब तक 19 फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण हो चुका है।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छता अभियान को व्यापक रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। डी-स्लज वाहनों से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ स्वच्छता कार्यक्रमों में सदैव अग्रणी रहा है। मिशन के पहले चरण में प्रदेश ने 32 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण कर खुले में शौचमुक्त राज्य बनने का कीर्तिमान रचा। अब मिशन के दूसरे चरण में ओडीएफ प्लस मॉडल राज्य बनने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...