सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 329.33 अंक (0.68 फीसदी) ऊपर 49,111.84 के रिकॉर्ड स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 83.90 अंक (0.58 फीसदी) ऊपर 14,431.20 के स्तर पर खुला। चौतरफा तेजी के चलते बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 196.93 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
कंपनियों की तीसरी तिमाही में मजबूत कमाई की उम्मीद में बीएसई सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 300 अंक की छलांग के साथ पहली बार 49 हजार अंक के पार पहुंच गया। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के जोरदार तिमाही नतीजों के बाद आईटी कंपनियों के शेयरों में शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी भी 14400 अंक के करीब पहुंच गया है।
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज (TCS) का दिसंबर तिमाही में मुनाफा पिछली तिमाही के मुकाबले 7.2 फीसदी बढ़ा है। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 8701 करोड़ रुपये रहा जो पिछली तिमाही में 8118 करोड़ रुपये था। दिसबंर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी 4.7 बढ़कर 42015 करोड़ रुपये रहा जो पिछली तिमाही में 40,135 करोड़ रुपये था। कंपनी ने 2021-22 के लिये दहाई अंक में आय वृद्धि का अनुमान जताया है।
वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच इन्फोसिस, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली से शुक्रवार को सेंसेक्स 689 अंक की छलांग लगाकर अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 689.19 अंक या 1.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,782.51 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान इसने 48,854.34 अंक का अपना सर्वकालिक उच्चस्तर भी छुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 209.90 अंक या 1.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,347.25 अंक के अपने नए रेकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 14,367.30 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...