अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनल मेसी के ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ के दौरान कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुई अफरा-तफरी और तोड़फोड़ की घटना ने पूरे देश में सुर्खियां बटोरीं। इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आयोजक सताद्रू दत्ता ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दत्ता ने बताया कि मेसी को पूरे दौरे के लिए 89 करोड़ रुपये फीस दी गई, जबकि 11 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में भारत सरकार को चुकाए गए, जिससे कुल खर्च 100 करोड़ रुपये पहुंच गया।
सूत्रों के अनुसार, इस रकम का 30 प्रतिशत स्पॉन्सरशिप से और इतना ही हिस्सा टिकट बिक्री से आया। SIT ने दत्ता के फ्रीज किए गए बैंक खातों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बरामद की है, जिसकी वे दावा कर रहे हैं कि यह कोलकाता और हैदराबाद इवेंट्स की कमाई है। जांच अधिकारियों ने दत्ता के घर पर छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।
दत्ता ने एक और बड़ा खुलासा किया कि मेसी को भीड़ द्वारा पीठ पर छुआ जाना या गले लगाया जाना बिल्कुल पसंद नहीं आया। विदेशी सुरक्षा अधिकारियों ने पहले ही इसकी चेतावनी दी थी, लेकिन बार-बार अनाउंसमेंट के बावजूद भीड़ बेकाबू हो गई। इससे नाराज मेसी तय समय से पहले ही स्टेडियम छोड़कर चले गए। कोलकाता में महंगी टिकटें खरीदकर आए हजारों फैंस को मेसी की झलक नहीं मिली, जिससे गुस्साए दर्शकों ने कुर्सियां तोड़ीं और मैदान पर हंगामा किया।
पश्चिम बंगाल सरकार ने सीनियर IPS अधिकारियों पीयूष पांडे, जावेद शमीम आदि की SIT गठित कर सुरक्षा चूक, एक्सेस उल्लंघन और आयोजकों की भूमिका की जांच शुरू की है। दौरा हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली में सफल रहा, लेकिन कोलकाता की घटना ने आयोजन की कमियों को उजागर कर दिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...
By User 6 /
July 13, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...