Google Analytics Meta Pixel एशिया कप में पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत:नेपाल को 238 रन से हराया - Ekhabri.com

एशिया कप में पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत:नेपाल को 238 रन से हराया

मुल्तान-वर्ल्ड नंबर-1 पाकिस्तान ने बुधवार 30 अगस्त को अपने एशिया कप अभियान का आगाज धमाकेदार तरीके से किया। टीम ने ओपनिंग मुकाबले में नेपाल को 238 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस टूर्नामेंट में यह पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत है। मुल्तान के मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 342 रन बनाए। जवाब में नेपाल की टीम 23.4 ओवर में 104 रन पर ऑलआउट हो गई। 151 रन की पारी खेलने वाले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पाकिस्तान की जीत के हीरो कप्तान बाबर आजम, इफ्तिखार अहमद और शादाब खान रहे। पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रन से हराया। रन के लिहाज से ये एशिया कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम है, टीम ने 2008 में हॉन्गकॉन्ग को 256 रन से हराया था। ये पाकिस्तान की एशिया कप इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। टीम ने इससे पहले बांग्लादेश को साल 2000 में 233 रन से हराया था। पाकिस्तान के वनडे इतिहास की ये तीसरे सबसे बड़ी जीत रही। टीम ने इससे पहले साल 2016 में आयरलैंड को 256 रन और साल 2018 में जिम्बाब्वे को 244 रन से हराया था।​​​​​​ एशिया कप के मंच पर पहली बार खेल रही नेपाल की टीम में अनुभव की खासी कमी देखने को मिली। टीम तीनों ही डिपार्टमेंट (बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग) में फीकी दिखे।पहले फील्डिंग करते हुए तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तान को शुरुआती झटके जरूर दिए, लेकिन बीच के ओवर्स में कोई विकेट नहीं आया। खिलाड़ियों ने अहम मौकों पर कैच भी टपकाए। ऐसे में जीवनदान का फायदा उठाते हुए पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद ने शतक जड़ दिए। इन्हीं शतकों के दम पर पाकिस्तान ने 342 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। 342 रन के बड़े स्कोर के दवाब ने टीम का टॉप ऑर्डर बिखर गया और कप्तान सहित टॉप-3 बैटर 14 रन के टीम स्कोर पर पवेलियन लौट गए। बीच में आरिफ शेख ने सोमपाल कामी के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान के बॉलर्स के सामने यह जोड़ी ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। आरिफ का विकेट गिरने के बाद फिर लगातार विकेट गिरने लगे और टीम को बड़ी हार झेलनी पड़ी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

रायपुर तेलीबांधा में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *