Google Analytics Meta Pixel महंगे आलू-प्याज से नहीं मिली राहत - Ekhabri.com

महंगे आलू-प्याज से नहीं मिली राहत

भारत में थोक महंगाई दर दिसंबर 2024 में बढ़कर 2.37 फीसदी पर जा पहुंची है, जबकि एक महीने पहले नवंबर में यह 1.89 परसेंट पर आ गई थी। खाने-पीने की चीजों की कीमतों में कमी के बावजूद महंगाई दर का बढ़ना चौंकाने वाला है। फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में यह पांचवीं दफा है, जब खाद्य वस्तुओं के दाम घटने के बावजूद थोक महंगाई दर 2 परसेंट से अधिक दर्ज की गई है। वाणिज्य मंत्रालय ने इसका खुलासा हुआ है। खुदरा महंगाई दर का आंकड़ा इसके बिल्कुल विपरीत है। यह दिसंबर में चार महीने के निचले स्तर 5.2 प्रतिशत पर आ गई। दिसंबर में पहली बार खाद्य पदार्थों की मुद्रास्फीति या महंगाई 9 प्रतिशत से नीचे गिरकर 8.4 प्रतिशत पर आ गई है।

 

 

 

 

दिसंबर में सालाना आधार पर आलू की थोक महंगाई दर में जहां 93.20 फीसदी का इजाफा हुआ है, वहीं अन्य सब्जियों की थोक कीमत में भी 28.65 फीसदी की बढोतरी हुई है। प्याज और फलों की थोक महंगाई दर क्रमश: 16.81 और 11.16 फीसदी बढ़ी हैं. इसी तरह से गेहूं की थोक महंगाई दर में 7.63 और धान की थोक महंगाई दर में 6.93 फीसदी की बढोतरी हुई है।

 

 

 

मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने थोक महंगाई दर में बढ़ोतरी होने के लिए मैन्यूफैक्चरिंग को जिम्मेदार ठहराया है। इससे पहले थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति दिसंबर 2023 में बढ़कर 0.73 फीसदी तक पहुंच गई थी। इसमें बढ़ोतरी खासकर सब्जियों तथा दालों की कीमतों में तेज उछाल की वजह से आई थी।

 

 

Read Also  स्कूल की कक्षा में छात्र के ऊपर गिरा सिलिंग फैन

 

 

वहीं जब दिसंबर 2024 के थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आंकड़े जारी किए गये, तो पाया गया कि नवंबर 2024 में 8.92 फीसदी के मुकाबले यह दिसंबर में घटकर 8.89 फीसदी तक पहुंच गई। इसी बीच ईंधन की कीमतों में 3.79 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जो नवंबर में दर्ज की गई 5.83 फीसदी की गिरावट से काफी कम है। इसका असर विनिर्माण सेक्टर पर पड़ा, जो 2 फीसदी से बढ़कर 2.14 फीसदी हो गई।

 

 

 

इसके चलते नवंबर 2024 के मुकाबले दिसंबर 2024 में खाद्य पदार्थों (-3.08 प्रतिशत) और कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस (-2.87 प्रतिशत) की कीमत में कमी आई, जबकि दिसंबर में गैर-खाद्य पदार्थों (2.53 प्रतिशत) और खनिजों (0.48 प्रतिशत) की कीमत में महीने-दर-महीने वृद्धि हुई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *