बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हुए चाकू से हमले के बाद, उन्हें पांच दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद आज (21 जनवरी) छुट्टी मिल गई। अभिनेता लीलावती अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी सर्जरी और इलाज चला। डॉक्टरों के मुताबिक, अब वे तेजी से रिकवर कर रहा है।
सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह एक हमलावर ने चाकू से हमला किया था, जिसमें वे बुरी तरह जख्मी हो गए। उनकी गर्दन, रीढ़ की हड्डी और हाथों में गहरी चोटें आईं। लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उनकी गर्दन के दाईं ओर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें थीं। सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने रीढ़ की हड्डी से टूटा हुआ चाक़ू निकाला। हमले के बाद सैफ को 17 जनवरी को आईसीयू में भर्ती किया गया था और फिर जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
घायल अवस्था में सैफ अली खान खुद को संभालते हुए एक ऑटो से अस्पताल पहुंचे। ऑटो चालक भजन सिंह राणा ने बताया कि सैफ का कुर्ता खून से लथपथ था, लेकिन उन्होंने अपनी चोटों की परवाह किए बिना तुरंत अस्पताल पहुंचने पर ध्यान केंद्रित किया। अस्पताल पहुंचने पर सैफ ने गार्ड को बुलाकर कहा, “मेरे लिए स्ट्रेचर लाओ, मैं सैफ अली खान हूं।” डॉक्टरों ने अभिनेता की इस हिम्मत और आत्मसंयम की सराहना की।
पुलिस ने इस मामले में 30 वर्षीय आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद को ठाणे से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बांग्लादेश का नागरिक है, जो अवैध रूप से भारत में घुसा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शहजाद चोरी की नीयत से सैफ अली खान के घर में घुसा था। हालांकि, घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।
लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सैफ की हालत अब स्थिर है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। सैफ अली खान को घर पर आराम की सलाह दी गई है। घटना के बाद उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By User 6 /
July 26, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...
By User 6 /
July 27, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...
By User 6 /
July 26, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...
By User 6 /
July 28, 2026 /
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...
By User 6 /
July 27, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...