कोरोना वायरस ने फिर से अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से भी लगातार सेलेब्रिटीज़ के पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। अब एक्टर अर्जुन बिजलानी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। हाल ही में एक्टर नकुल मेहता भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
वीडियो में अर्जुन व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं, जिसके ऊपर से एक्टर ने येलो जैकेट पहनी हुई है। एक्टर पहले पीठ कर खड़े होते हैं कि फिर कैमरे की तरफ घूमते हैं। इसके साथ अर्जुन ने लिखा- कोरोना इस तरह आपके लिए गाना गाता है और आपका ये एक्सप्रेशन होता है, जब आपको पता चलता है आप कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा- जब आपको पता लगता है आप कोरोना पॉजिटिव हैं तो ऐसे ही कोरोना आपके लिए गाना गाता है।
एक्टर ने कैप्शन में लिखा है-” हल्के-हल्के लक्षण हैं और मैंने खुद को अपने रूम में आइसोलेट किया है और खुद का पूरा ध्यान रख रहा हूं। मेरे लिए प्रार्थना करना। बहुत अधिक केयरफुल रहना और अपने मास्क जरूर पहनना। गॉड ब्लेस ऑल।” फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और अर्जुन के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
काम की बात करें तो अर्जुन शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट 9’ कर रहे थे। एक्टर ने शो की शूटिंग किरण खेर, शिल्पा शेट्टी और बादशाह संग की। सभी ने मिलकर खूब मस्ती भी की। इससे पहले अर्जुन ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में जबरदस्त स्टंट करते आए हुए दिखाई दिए थे और दमदार खिलाड़ी दिव्यांका त्रिपाठी को कड़े मुकाबले में हराते हुये इस शो के विनर भी बने।
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...