बोमन ईरानी और अविनाश तिवारी की फिल्म ‘द मेहता बॉयज’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर दिल छू लेने वाली और इमोशनल कहानी की झलक देता है। ट्रेलर देखकर लगता है कि फैमिली स्ट्रगल से भरपूर फिल्म पिता-बेटे के रिश्ते की सच्ची भावनाओं को बखूबी दर्शाने वाली है, जो गलतफहमियों और अनकही भावनाओं से जूझ रहा है।
परिवार के स्ट्रगल, समझौते और दूसरे मौके देने की कहानी दिखाती फिल्म ‘द मेहता बॉयज’ 7 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म में बोमन ईरानी, अविनाश तिवारी और श्रेया चौधरी लीड रोल में हैं। बोमन ईरान ने फिल्म में अहम भूमिका निभाने के साथ-साथ इसे लिखा है, साथ ही फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया है।
‘द मेहता बॉयज’ को लेकर बोमन ईरानी ने कहा- ‘मेरे लिए, द मेहता बॉयज एक बेहद पर्सनल जर्नी है। बाप-बेटे के बीच का रिश्ता सबसे मुश्किल और इमोशनल रिश्तों में से एक है। इस फिल्म के साथ, मैं ये दिखाना चाहता था कि दो ऐसे लोगों के बीच का बंधन, जो एक-दूसरे की बहुत परवाह करते हैं, कैसे समय, गलतफहमियों और अनसुलझे मुद्दों से परखा जा सकता है। ये एक ऐसी कहानी है जो सालों से मेरे साथ रही है और मैं इसे भारत और दुनिया भर के दर्शकों के साथ प्राइम वीडियो पर शेयर करने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं। मैं पूरी कास्ट का तहे दिल से आभारी हूं, जिन्होंने अपने किरदारों को इतनी गहराई और सच्चाई के साथ निभाया।’
एक्टर अविनाश तिवारी ने फिल्म में बोमन ईरानी के बेटे अमय की भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने रोल को लेकर कहा- ‘अमय का किरदार मुश्किलों से भरा हुआ है, जो पारिवारिक निष्ठा और नाराजगी के बीच उलझा हुआ है। कुछ हालात उसे अपने पिता के साथ एक टकराव में ले जाते हैं, जो उसके नजरिए को बदल देते हैं। इस जर्नी को दिखाना मेरे लिए चुनौती से भरा और संतोषजनक दोनों था। मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसी फिल्म का हिस्सा हूं, जो परिवार के बंधन और सुलह जैसे विषयों को इतने जिंदादिल तरीके से पेश करती है।’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 25, 2026 /
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...