रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा 2020-21 के लिए प्रदेश के तीन बहादुर बच्चों का चयन किया गया है। इन बच्चों ने कम उम्र में अपनी निडरता और सूझबूझ के साथ वीरता का परिचय दे कर अपने छोटे भाई बहन को नया जीवनदान दिया है।
राज्यपाल सुश्रीअनुसुईया उइके इन बहादुर बच्चों को 26 जनवरी को राजधानी में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में सम्मानित करेंगी। बच्चों को नगदपुरस्कार राशि 15 हजार रूपए, प्रशस्ति पत्र व मैडल प्रदान किया जाएगा। पुरस्कृत बालक-बालिकाओं को नियमानुसार छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। पुरस्कार के लिए चयनित बच्चों में रायपुर जिले की टिकरापारा निवासी उन्नति शर्मा, धमतरी जिले की कुरूद निवासी जानवी राजपूत, दुर्ग जिले के खुड़मुडा़ गांव के दुर्गेश सोनकर शामिल हैं।
महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया की अध्यक्षता एवं छग राज्य बाल कल्याण परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल की सहभागिता में विगत दिवस हुई बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक दिव्या उमेश मिश्रा और अन्य लोग शामिल थे।
ये हैं वीर बच्चे
राज्यीरता पुरस्कार के लिए चयनित रायपुर आरडीए कॉलोनी टिकरापारा निवासी डॉ. हेमन्त कुमार शर्मा, डॉ. मीना शर्मा की बेटी उन्नति ने अपनी सूझबूझ से आग से अपने छोटे भाई को बचाने में सफल रही। उन्नति की मां अपने ढाई साल के पुत्र श्रीहान और उन्नति को साथ लेकर अपने भाई मनीष दुबे के वसुन्धरा विहार गई थीं। घटनाक्रम के दिन 13 मार्च को उन्नति के मामा-मामी नौकरी पर चले गए थे तथा उन्नति की मां जो शिक्षिका हैं वह भी स्कूल गई थीं। घर में उन्नति और उसका छोटा भाई श्रीहान ही थे। दोपहर में जब श्रीहान सो गया, उन्नति घर से बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते हुए बच्चों ने अचानक देखा कि उन्नति घर से धुंआ निकल रहा है। घर के अन्दर से उन्नति के छोटे भाई श्रीहान के रोने की आवाज आ रही थी। उन्नति ने समय न गंवाते हुए घर के अन्दर जाकर बिजली के मेन स्वीच को बंद किया और तत्काल अपने छोटे भाई को गोद में उठाकर बाहर आ गई।
बालक दुर्गेश ने अपनी सूझ-बूझ से अपने मासूम भाईयों की जान बचाई। दुर्ग जिले के खुडमुड़ा गांव के बाला सोनकर 21 दिसंबर 2020 को अपने परिवार के साथ खेत में बने अपने मकान में सो रहे थे। रात में आरोपी द्वारा परिवार के बाला सोनकर, पत्नी दुलारी बाई उनके बेटे रोहित और बहु कीर्ति सोनकर की हत्या कर दी गई।दुर्गेश अपने भाई को बोरा से ढक कर चुप बैठने को कहदिया, जिससे हत्यारे की नजर मासूमों पर नहीं पड़ी और सभी बच गए।
धमतरी के कुरूद के कारगिल चौक निवासी भारत भूषण राजपूत की बेटी जन्हावी ने अपने भाई को बचाया। 4 वर्षीय शिवांश खेलते हुए छत से गुजरते बिजली तार के चपेट में आ गया। शिवांश को बचाने की कोशिश में उसकी मां और बहन भी बिजली के झटके से दूर गिर गईं। शिवांश बिजली के तार से चिपका तड़प रहा था। इसी समय शिवांश की 12 वर्षीय बहन बहन जानवी ने बांस से तार को जोर-जोर से मारने लगी जिससे शिवांश से तार छूट गया और वह बच गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...