Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप एक दिसम्बर से होगी किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप एक दिसम्बर से होगी किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी

धान की खरीदी से पहले तैयारियों की संभाग स्तरीय समीक्षा कर कमियों का करें शीघ्र निराकरण: अमरजीत सिंह
रायपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय सरगुजा कुटीर में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। मंत्री श्री भगत ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से किसानों की पंजीयन संबंधी शिकायतें आ रही हैं। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पंजीयन की तिथि तक आवेदन करने वाले नये किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करते हुए किसानों के पंजीयन संबंधी तकनीकी त्रुटि को शीघ्र सुधार कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि पहले से पंजीकृत किसानों के पंजीयन को कैरी फोरवर्ड कर नये किसानों और रकबा की संख्या सुनिश्चित हो, ताकि किसानों की संख्या और रकबा के अनुरूप आगामी धान की खरीदी की तैयारी की जा सके। खाद्य मंत्री श्री भगत ने बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप इस वर्ष एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी की जानी है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी से पहले सभी संभागों में तैयारियों की समीक्षा कर कमियों को दूर कर लिया जाए ताकि किसानों को धान विक्रय करने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में अन्य राज्यों से अवैध धान परिवहन की शिकायतें मिलती हैं। अत: अभी से सीमावर्ती इलाकों में इसके लिए कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए।
राज्य सरकार द्वारा 105 लाख मेट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान
श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 105 लाख मेट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है। किसानों से सुगम धान खरीदी के लिए पर्याप्त बारदाना उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने धान खरीदी से पहले बारदाने की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने बारदाने की नियमित आपूर्ति हेतु जूट कमीश्नर से सतत समन्वय बनाये रखने, राइस मिलरों से बारदानों की व्यवस्था, प्रदेश के उचित मूल्य की दुकानों से मिलने वाले बारदाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। इसके अलावा बारदाने की कमी होने की स्थिति में ओपन टेंडर के माध्यम से एचडीपी बारदानों की भी व्यवस्था सुनिश्चित कर लिया जाए। श्री भगत ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने आने वाले किसानों के लिए पानी, बिजली व बैठने आदि की व्यवस्था दुरूस्त कर ली जाए। प्राथमिक उपचार पेटी की व्यवस्था भी हो। खरीदी केन्द्रों में कम्प्यूटर आॅपरेटर, इंटरनेट एवं कर्मचारियों की पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाए। आस-पास के धान संग्रहण केन्द्रों की जानकारी सभी को होना चाहिए। धान खरीदी केन्द्रों के देखरेख के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो। गड़बड़ी अथवा लापरवाही के लिए नोडल अधिकारियों की जवाबदेही तय हो।
प्रदेश में लगभग 2311 से अधिक सहकारी समिति केन्द्रों में होगी खरीदी
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में लगभग 2311 से अधिक सहकारी समिति केन्द्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर किसानों से 105 लाख मेट्रिक टन धान खरीदने का अनुमान है। इस वर्ष लगभग 2 लाख नए किसानों ने पंजीयन कराया है। धान विक्रय के लिए पंजीकृत किसानों की संख्या लगभग 22 लाख 66 हजार से अधिक हो गई हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप नए किसानों के लिए पंजीयन की तिथि 10 नवम्बर तक बढ़ाई गई थी। पंजीयन संबंधी कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं, जिसे शीघ्र दूर कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि अनुमानित 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने के लिए लगभग सवा पांच लाख गठान से अधिक बारदाने की आवश्यकता पड़ेगी। इसके लिए मिलर्स, पीडीएस, जूट कमिश्नर से बारदानों की उपलब्धता की जा रही है। इन माध्यमों से अभी तक लगभग डेढ़ लाख गठान बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। अधिकारियों ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 61.65 लाख मेट्रिक टन चावल खरीदने के लिए सहमति प्रदान कर दी गई है, लेकिन उसना चावल खरीदने के लिए अनुमति नहीं है। मंत्री श्री भगत ने कहा कि केन्द्रीय पूल में उसना चावल नहीं खरीदने की स्थिति में मिलों के बंद होने अथवा संकट पैदा होने की आशंका है। अत: केन्द्र सरकार से नियमित समन्वय बनाकर उसना चावल खरीदने हेतु आग्रह के साथ प्रयास किया जाए। बैठक में खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा, छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक निरंजन दास, सहकारिता विभाग के विशेष सचिव हिमशिखर गुप्ता, विशेष सचिव मनोज कुमार सोनी, संयुक्त सचिव खाद्य विभाग एवं छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉपोर्रेशन के प्रबंध संचालक अभिनव अग्रवाल संयुक्त सचिव जी.एस सिकरवार सहित कृषि, राजस्व, एनआईसी तथा खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

लखनपुर में स्टेशनरी दान अभियान से बच्चों की शिक्षा को नई उड़ान

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 9 अगस्त 2026। लखनपुर में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मिशन एजुकेशन द्वारा संचालित स्टेशनरी दान अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में पर्यटन...