प्रदेश में लगभग 17 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान
अब तक लक्ष्य का 65.38 प्रतिशत धान की खरीदी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 17 लाख 07 हजार 974 किसानों से 68 लाख 65 हजार 139 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का 65.38 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से 33.63 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीदे गए 31 लाख 20 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा लगभग 26 लाख 19 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 13 लाख 12 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 7 लाख 44 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।
जांजगीर-चांपा जिला पहले पायदान पर
जांजगीर-चांपा जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 13 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। वहां 6 लाख 09 हजार 324 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। वहां 6,01,528 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। महासमुंद जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे स्थान पर है। महासमुंद जिले में 4 लाख 77 हजार 258 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।
जिलों में इस प्रकार है धान खरीदी का रिकॉर्ड
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,14,144 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 46,892 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 10,988 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 2,13,751 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 1,05,823 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 16,174 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 31,319 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 3,63,608 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 48,245 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 1,07,155 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 2,86,069 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 3,86,261 मीटरिक टन, बालोद जिले में 3,78,715 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई। इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 4,63,970 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 2,98,049 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 3,12,138 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 4,75,847 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 2,84,065 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 2,34,828 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 3,43,582 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 1,28,485 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 99,932 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 89 हजार 089 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 1,57,246 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 1,80,653 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...