Google Analytics Meta Pixel रिकार्ड 6 हजार 15 नए मरीज, रायपुर में 2022 केस-7 लोगों की मौत - Ekhabri.com

रिकार्ड 6 हजार 15 नए मरीज, रायपुर में 2022 केस-7 लोगों की मौत

रायपुर। रायपुर में 24 घंटे में 2022 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। गुरुवार को विधायक, अफसर और कर्मचारियों के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी चपेट में आ गए हैं। रायपुर में 17 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें डीएसपी, 1 एसआई, 4 सब इंस्पेक्टर और 11 कांस्टेबल शामिल हैं। यह सभी एसपी आफिस, मौदहापारा, डीडी नगर थाना, कोतवाली थाना, ट्रैफिक और पुलिस लाइन में तैनात थे। दूसरी ओर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने 13 से 19 जनवरी तक 8वीं कक्षा तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कलेक्टर ने सभी हॉस्टल भी बंद करने का आदेश जारी किया। वहीं जशपुर के पत्थलगांव में अब दुकानें सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ही खुलेंगी। हालांकि जरूरी सेवाओं को इसमें छूट दी गई है।
भिलाई के वैशाली नगर से भाजपा विधायक संक्रमित
भिलाई के वैशाली नगर से भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सर्दी-खांसी के लक्षण के चलते उन्होंने एक दिन पहले ही बुधवार को सैंपल जांच के लिए दिया था। इसके बाद देर रात उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले 10 जनवरी को पति-पत्नी ने बूस्टर डोज भी लगवाई थी। हालांकि उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव है। प्रदेश में 15 से 18 साल आयु वर्ग के 8 लाख 14 हजार किशोरों को टीके की एक डोज लगाई जा चुकी है। यह कुल लक्ष्य के 50% से अधिक है। मुंगेली में 74% और राजनांदगांव में 65% किशोरों को यह टीका लग चुका है।
साइंस कॉलेज के 14 प्रोफेसर समेत 20 स्टाफ पॉजिटिव
दुर्ग में तीसरी लहर में भी कोरोना बेकाबू हो चला है। बुधवार को आई रिपोर्ट में साइंस कॉलेज के 14 प्रोफेसर समेत यहां के 20 स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सीआईएसएफ तीसरी बटालियन एवं सीआईएसएफ आरटीसी से 11 जवान संक्रमित मिले हैं। बेथनी कॉलेज आॅफ नर्सिंग में भी 5 छात्राओं के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
धमतरी में सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद:गर्भवती महिलाओं और 3 से 6 साल के बच्चों के लिए खाने के पैकेट भेजे जाएंगे घर
धमतरी। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामले के चलते पाबंदियां भी शुरू हो गई हैं। धमतरी जिले में अब सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। गुरुवार को कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि कोरोना के बढ़ते मामले और ओमिक्रॉन क खतरे के चलते ये फैसला लिया गया है। बताया गया है कि इस दौरान गर्भवती महिलाओं और तीन से 6 साल तक की उम्र के बच्चों को भोजन का पैकेट घर-घर भेजा जाएगा । साथ ही मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को दिए जाने वाला भोजन भी घर-घर भेजे जाएंगे। कलेक्टर ने भोजन वितरण के दौरान कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
नगर निगम में पहुंचा कोरोना
धमतरी नगर निगम में एक ईई की रिपोर्ट गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद निगम में स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया गया है। ईई के संपर्क में आने वाले दूसरे कर्मचारियों का भी टेस्ट किया जा रहा है।
इस वजह से लिया गया फैसला
जिले में अगर कोरोना संक्रमण की बात की जाए तो यहां भी कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 6 दिनों में फिर से यहां मरीज बढ़ें हैं। 7 जनवरी को यहां 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस प्रकार 08 जनवरी को भी 21, 9 जनवरी को 42,10 जनवरी को 21, 11 जनवरी को 41 और 12 जनवरी को 47 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे। यही वजह है कि जिले में अब सख्ती बढ़ाई जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...