रायपुर,पूनम ऋतु सेन। मनोवैज्ञानिक एवं औषविधि सेवा संस्था का 3 दिवसीय कार्यक्रम मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग स्किल्स के ऊपर रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम दिनांक 11/11/2021 से 13/11/2021 तक किया गया।
इस विषय पर हमारी बात मनोवैज्ञानिक एवं औषविधि सेव संस्था की सचिव अर्चना सेंगर से हुई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन ‘ए मॉडल ऑफ काउंसलिंग’ विषय पर रिहैबिलिटशन साइकोलॉजिस्ट चंद्रिका के द्वारा सेशन दिया गया। प्रथम दिन कार्यक्रम में एक्सपर्ट द्वारा दिए गए ट्रेनिंग प्रोग्राम में साइकोलॉजिस्ट के व्यवहार एवं उनकी व्यक्तित्व विकास के ऊपर चर्चा की गई ।कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य अथिति के रूप में डॉ.प्रोमिला सिंह और मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.मीता झा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दूसरे दिन के ट्रेनिंग प्रोग्राम में संस्था की सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर योगिता शर्मा और क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, (डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर) डॉ.प्रीति सिंह द्वारा सेशन दिया गया । दूसरे दिन के कार्यक्रम में योगिता शर्मा के द्वारा सोशल इंटेलिजेंस के ऊपर सेशन दिया गया जिसमें उनके द्वारा बच्चो को ये बताया गया की किस प्रकार बॉडी लैंग्वेज में सुधार करें और कैसे अपने आप को दूसरों के सामने प्रेजेंट करें । डॉ. प्रीति सिंह ने अपने सेशन में यह भी बताया कि काउंसलिंग की शुरुआत किस प्रकार की जाए, काउंसलिंग की क्या तकनीक हो, और डिप्रेशन को किस प्रकार नियंत्रित करें।
कार्यक्रम के तीसरे दिन डॉ. प्रोमिला सिंह और दिलीप मोहंती, चीफ एच.आर.एम निक्को प्लांट के द्वारा ट्रेनिंग दिया गया। जिसमे डॉ. प्रोमिला सिंह के द्वारा बेसिक काउंसलिंग स्किल्स एवं एथिक्स के टॉपिक पर बच्चों के साथ चर्चा की गई और दिलीप मोहंती सर के द्वारा बच्चों को यह बताया गया की एक कामयाब व्यक्तित्व का किस प्रकार विकास करें।
कार्यक्रम के तीसरे एवं अंतिम दिन में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केसरी लाल वर्मा, फार्मेसी डिपार्मेंट की विभागाध्यक्ष डॉ. स्वर्णलता सराफ, डॉ. प्रोमिला सिंह और संस्था की ओर से संस्था के प्रशासनिक सलाहकार प्रमोद कुमार पटेल जी, संस्था के मार्गदर्शक दिलीप मोहंती जी , मनोविज्ञान अध्यनशाला की विभागाध्यक्ष डॉ. मीता झा एवं सभी प्रोफेसर उपस्थित रहे।
आपको बता दे की मनौवैज्ञानिक एवं औषविधि संस्था की ओर से संचालित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का मनोविज्ञान अध्यनशाला रविशंकर के विद्यार्थियों ने जमकर भाग लिया एवं कार्यक्रम का पूर्ण लाभ लिया।
संस्था के ओर से इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष संदीप छैदैया, उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, स्वास्थ्य अध्यक्ष नारायण हेमनानी, दुर्ग जिला सचिव खुशबू सिन्हा, रायपुर जिला अध्यक्ष आकृति तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आकाश सिन्हा, दुर्ग जिला अध्यक्ष स्वेता सिंह और संस्था के सभी मनोवैज्ञानिक सदस्य उपस्थित थे।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...