रायपुर, 6 फरवरी 2025 – नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गौतम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रदेश में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नागरिक सुरक्षा और पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीकों के समुचित उपयोग, जनसहभागिता और अनुशासित पुलिसिंग पर जोर देते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।










