भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्टील और एल्युमिनियम के आयात पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। दोपहर 1:41पर सेंसेक्स 1,038 अंकों की गिरावट के साथ 1.25 फीसदी नीचे था, जबकि निफ्टी 327 अंकों की गिरावट के साथ 1.3 फीसदी टूट गया। मिड और स्मॉल-कैप शेयरों में 3.5 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।
डोनाल्ड ट्रंप ने एल्यूमिनियम पर टैरिफ को 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया है, जो 4 मार्च से लागू होगा। यह टैरिफ अमेरिका के सभी स्टील और एल्यूमिनियम आयात पर लागू होगा, जिसमें कनाडा और मैक्सिको जैसे प्रमुख आपूर्तिकर्ता भी शामिल हैं। इन टैरिफ का मकसद कुछ देशों, जैसे चीन और रूस, द्वारा मौजूदा शुल्क से बचने की कोशिशों को रोकना है। ट्रंप का दावा है कि इससे अमेरिकी उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
भारत अमेरिका को बहुत कम मात्रा में स्टील निर्यात करता है, लेकिन एल्युमिनियम के मामले में स्थिति अलग है। भारत दुनिया का एक बड़ा एल्युमिनियम उत्पादक है और अमेरिका उसका सबसे बड़ा खरीदार है। इस टैरिफ के कारण भारत के एल्युमिनियम निर्यात पर असर पड़ सकता है। उद्योग जगत के जानकारों का कहना है कि भारतीय कंपनियां, जैसे वेदांता और हिंडाल्को, समय के साथ नए बाजार खोज लेंगी, लेकिन तब तक उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। सबसे बड़ी बात कि ये फैसला ऐसे समय आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 11 फरवरी को अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का एक बड़ा कारण विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी है। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में एफपीआई ने 78,000 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के शेयर बेच दिए। वहीं, 10 फरवरी तक, एफपीआई ने 7,342 करोड़ रुपये की निकासी कर ली। जनवरी 2025 में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 23 में से 22 कारोबारी सत्रों में बिकवाली की. नतीजतन, भारतीय शेयर बाजार लगातार गिर रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
July 5, 2026 /
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...
By User 6 /
July 2, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...