Google Analytics Meta Pixel शेयर में निवेश और मुनाफे का लालच देकर डेढ़ करोड़ की ठगी - Ekhabri.com

शेयर में निवेश और मुनाफे का लालच देकर डेढ़ करोड़ की ठगी

शेयर मार्केट में निवेश और कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का प्रलोभन देकर सायबर अपराधियों ने भोपाल के एक व्यक्ति को एक करोड़ 43 लाख रुपए का चूना लगा दिया। आरोपियों ने फरियादी को पहले एक व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़ा और फिर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए लिंक भेजकर कोई फर्जी एप्लीकेशन डाउनलोड करा ली। कुछ दिन में वॉलेट में तीन करोड़ 38 लाख रुपए का प्रॉफिट शो होने लगा, लेकिन उसमें से एक पैसा भी नहीं निकला। क्राइम ब्रांच की सायबर सेल ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आशिमा डिवाइन सिटी बाग मुगालिया निवासी देव सिंह कोटेन्द्र को अप्रैल 2024 में किसी अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप ग्रुप सीएसजेड एक्सेल स्टूडेंट में जोड़ा और उसके बाद शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर बात हुई।

 

 

 

व्हाट्सएप पर चार अलग-अलग मोबाइल नंबर पर सेसी अलावर्ड नामक महिला से निवेश के संबंध में बात हुई। महिला ने बताया कि हमारी कंपनी एक्सेल में निवेश करने पर कम समय में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए महिला ने देव सिंह एसीवायवाएल ऑनलाइन नामक एप्लीकेशन की लिंक भेजी। लिंक डाउनलोड करने के बादउपयोग करने के लिए यूजर नेम व पासवर्ड भी दिया। निवेश के नाम पर रकम जमा करने के लिए व्हाट्सएप पर अकाउंट नंबर भी दिया गया, जिसमें रकम जमा करना होती थी। अलग-अलग बैंक खातों में पैसा जमा करने के बाद जमा की रसीद एक अन्य व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजी जाती रही। फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने 21 मई से पांच जुलाई 2024 तक कुल 85 लाख 30 हजार रुपए जमा किए। तब तक वॉलेट में कुल प्रॉफिट तीन करोड़ 38 लाख रुपए हो गया था।

Read Also  स्टूल में बैठ गया बच्चा तो दुकानदार ने कर दी पिटाई

 

 

 

देव सिंह कोटेन्द्र ने जब वॉलेट से प्रॉफिट निकालना चाहा तो उन्हें बताया गया कि प्रॉफिट का 20 फीसदी डिविडेंट जमा करना होगा। उसके बाद ही फरियादी अपना पैसा निकाल सकेंगे। झांसे में आकर फरियादी देव सिंह ने उनके दिए खाते में 58 लाख 41 हजार रुपए जमा करा दिए। उसके बाद सायबर अपराधियों ने 30 फीसदी राशि की और मांग की। फरियादी का कहना है कि इस प्रकार उससे शेयर मार्केट में निवेश व प्रॉफिट के नाम पर कुल 14 करोड़ 37 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *