छत्तीसगढ़ में तमाम अटकलों के बीच कांग्रेस ने अपना नेता प्रतिपक्ष चुन लिया है। कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी चरण दास महंत को दी है। दीपक बैज अभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे। इस आदेश से प्रदेश कांग्रेस को दिल्ली हाईकमान ने अहम संकेत भी दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के बीच राजनीतिक हलके बड़ा सवाल है कि क्या आलाकमान को अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा नहीं रहा।
भूपेश बघेल के नेतृत्व में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं। ऐसे में डा. चरण दास महंत से बेहतर कोई विकल्प अब बचा नहीं था। बताया जा रहा है कि भूपेश बघेल खुद नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाना चाहते थे। इसके बावजूद पार्टी ने उनसे नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर कोई राय नहीं ली है। हालांकि कांग्रेस ने दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखा है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार मिलने के बाद से ही संगठन में बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और विधायक केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस को भूपेश बघेल पर अब भरोसा नहीं रहा। यही कारण है कि चरणदास महंत को विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। कांग्रेस सरकार में वनमैन शो का काम करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अब कांग्रेस किनारा करने लगी है। इसका ताजा उदाहरण सबके सामने हैं। 15 वर्षों से सत्ता से दूर रही कांग्रेस को 2018 में जनादेश दिया था, भूपेश बघेल और कांग्रेस जनादेश का सम्मान नहीं कर सकी।
कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में मिली हार के बाद आलाकमान ने प्रदेश के नेतृत्व में बदलाव किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है, जबकि पांच वर्ष राज्य में सत्ता का सूखा समाप्त कर कांग्रेस की सरकार बनने की स्थिति बनाने में उनकी भूमिका का अहम माना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कामकाज से जनता का भरोसा टूटना समझा जा सकता है, लेकिन हाईकमान का भी भरोसा उठ जाना सवाल खड़े कर रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...