भारतीय रुपये की चाल फिलहाल के दिनों में कुछ अस्थिर बनी हुई है। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी करेंसी के मुकाबले भारतीय रुपया 83.50 पर स्थिर रहा है। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से स्थानीय करेंसी पर दबाव पड़ रहा है, जिस पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का असर देखा गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.50 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि मिले-जुले ग्लोबल संकेतों की वजह से रुपया शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में रहा, लेकिन इसमें मजबूती लौटने की उम्मीद दिख रही है।
इंटरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 83.49 प्रति डॉलर पर खुला था। इसके बाद 83.49 से 83.51 प्रति डॉलर के बीच सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। रुपया सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर रुपया 83.50 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी रही जिससे घरेलू करेंसी को समर्थन मिला। सेंसेक्स 80,236.81 के हाई तक गया, जबकि निफ्टी 24,386.55 के उच्च स्तर तक गया है। इस तरह निफ्टी अपने ऑलटाइम हाई 24,401 के बेहद करीब जाकर लौट आया है। हालांकि ये सवाल उठ रहा है कि अगर भारतीय शेयर बाजार की चाल लगातार तेज है तो देश की करेंसी क्यों निचले दायरे में फंसी हुई है।
बीते महीने 20 जून को रुपया अपने इंट्राडे ट्रेड में ऑलटाइम लो लेवल 83.62 तक गया था। हालांकि उस दिन रुपये की क्लोजिंग 83.45 के लेवल पर हुई थी। रुपये का क्लोजिंग लेवल पर सबसे निचला स्तर 83.48 का है। इस बीच छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर इंडेक्स 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 105.03 पर आ गया है।
ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 85.51 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। भारतीय शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को कैपिटल मार्केट में लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 60.98 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 26, 2026 /
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...
By User 6 /
June 26, 2026 /
रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे...