Google Analytics Meta Pixel भारत से पंगा लेकर फंसा बांग्लादेश - Ekhabri.com

भारत से पंगा लेकर फंसा बांग्लादेश

दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल बांग्लादेश की स्पीड धीमी पड़ने लगी है। चार सालों में उसकी अर्थव्यवस्था सबसे निचले स्तर पर आ गई है और आगे भी फिलहाल हालात बेहतर होने के आसार नहीं हैं। बांग्लादेश ब्यूरो ऑफ स्टेटिक्स ने बताया कि 2024 में बांग्लादेश की जीडीपी ग्रोथ रेट 4.22 पर्सेंट रही। बांग्लादेश के बैंक भी देश की हालात को लेकर चिंतित हैं। सेंट्रल बैंक और बांग्लादेश बैंक जैसी देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं का अनुमान है कि 2025 में भी हालात कुछ बेहतर रहने की उम्मीद नहीं है। दोनों बैंक ने इस साल जीडीपी ग्रोथ रेट 4 से 5 पर्सेंट के बीच रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, वर्ल्ड बैंक और इंटरनेशनल मोनेट्री फंड को ऐसा नहीं लगता है।

 

 

 

पिछले महीने वर्ल्ड बैंक ने 2025 के लिए बांग्लादेश की जीडीपी ग्रोथ रेट 4.1 पर्सेंट रहने का अनुमान लगाया था, जबकि उससे एक महीने पहले इंटरनेशनल मोनेट्री फंड ने बांग्लादेश की ग्रोथ रेट 3.8 पर्सेंट रहने की भविष्यवाणी की। साल 2019 में बांग्लादेश की ग्रोथ रेट 8.15 थी, जो 2024 में घटकर 4.22 पर्सेंट पर आ गई है। पिछले साल बजट में सरकार ने 7.50 पर्सेंट की ग्रोथ रेट के साथ बढ़ने का लक्ष्य रखा था, जो बाद में रिवाइज करके 6.5 पर्सेंट कर दिया गया। हालांकि, सच्चाई ये है कि सरकार लक्ष्य से बहुत पीछे रह गई है।

 

 

 

 

कोरोना महामारी के दौरान 2020 में जीडीपी ग्रोथ रेट 3.45 पर्सेंट थी और ऐसा दशकों में पहली बार था। हालांकि, सरकार के सामने कोरोनाकाल जैसे हालात नहीं हैं, लेकिन इस वक्त अर्थव्यवस्था के जो हाल हैं, उसमें बांग्लादेश सबसे कमजोर स्थिति नजर आ रहा है। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार फाइनेंशियल ईयर 2024 में बांग्लादेश की जीडीपी 450 बिलियन डॉलर रही, जो कि अनुमान से कम है। अगस्त में जीडीपी 459 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया था। वहीं, पर कैपिटा ग्रोस नेशनल इनकम (GNI) की बात करें तो वह भी प्रोजेक्शन से काफी कम रही।

Read Also  तोशाखाना-2 मामले में इमरान खान और बुशरा बीबी को 17-17 साल की सजा

 

 

 

 

रिपोर्ट के अनुसार पर कैपिटा ग्रोस नेशनल इनकम 2,738 डॉलर रही, जबकि अनुमान ये था कि जीएनआई 2,784 डॉलर रहेगा। BBS ने राजनीतिक अस्थिरता, अनिश्चितता और नीतियों को अर्थव्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इस बात की उम्मीद जताई गई है कि 2025 के बाद आने वाले सालों में इकोनॉमी में सुधार होगा। सेंट्रल बैंक का कहना है कि राजनीतिक अस्थिरता, अनिश्चितता और नीतियों को लेकर देश में अब स्थिरता आने लगी है, जिसका असर आने वाले सालों में दिखेगा। अगले साल जीडीपी ग्रोथ रेट 6 पर्सेंट रहने का अनुमान जताया गया है।

 

 

 

बांग्लादेश बैंक ने कहा कि 2025 के शुरुआती छह महीनों में अर्थव्यवस्था के लिहाज से ज्यादा उम्मीद नहीं रख सकते हैं, क्योंकि अंतरिम सरकार कई चुनौतियों का सामना कर रही है। पिछले एक साल में बांग्लादेश के भारत के साथ रिश्तों में खटास आ गई है। हिंदुओं पर हमले, पाकिस्तान से दोस्ती और दोनों देशों से जुड़े कई मुद्दों पर यूनुस सरकार की बयानबाजियों ने रिश्तों को काफी प्रभावित किया है। इंडियन इकोनॉमी की बात करें तो भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2023-34 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 8.2 पर्सेंट रही, जबकि कुल जीडीपी 3.89 ट्रिलियन डॉलर थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *