छत्तीसगढ़ रेरा के कार्याें की सराहना
रायपुर। आज विभिन्न राज्यों के रेरा अध्यक्षों एवं रेरा अपीलीय अधिकरणों के अध्यक्षों का वेबिनार हुआ। भारत सरकार, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
विभिन्न राज्यों के रेरा अध्यक्षों एवं रेरा अपीलीय अधिकरणों के अध्यक्षों के वेबिनार में छत्तीसगढ़ रेरा द्वारा किए जा रहे कार्याें की सराहना की गई। साथ ही छत्तीसगढ़ रेरा के सिंगल विन्डो प्रणाली का माॅडल साझा करने का आग्रह किया गया ताकि इस बेस्ट प्रेक्टिस को पूरे देश में लागू किया जा सके। इस काॅन्फ्रेंस में डी.एस. मिश्रा, सचिव, भारत सरकार, आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, छत्तीसगढ़ रेरा अध्यक्ष विवेक कुमार ढांड एवं अन्य राज्य के प्राधिकरणों के अध्यक्ष व विभिन्न भू-सम्पदा अपीलीय अधिकरण के चेयरमेन शामिल हुए। भारत सरकार द्वारा रेरा दिवस मनाने तथा कोविड-19 के रियल एस्टेट सेक्टर पर दुष्प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से आयोजित वेबिनार में छत्तीसगढ़ रेरा अध्यक्ष ढांढ ने सिंगल विन्डो प्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा 11 मई से वेबेक्स का उपयोग करते हुए वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से सुनवाई की जा रही है। प्राधिकरण ने अब तक 50 प्रकरणो में सुनवाई की है।
क्या है रेरा का छत्तीसगढ़ model:
छत्तीसगढ़़ में रियल स्टेट प्रोजेक्ट्स के लिए समस्त अनुमतियां एकल खिड़की प्रणाली से प्रदाय की जा रही है, जिससे अनुमतियां प्राप्त करने हेतु लगने वाला समय ढाई वर्ष से घट कर 6 माह हो गया है। इस कार्य हेतु साॅफ्टवेयर विकसित करने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसका जल्द ही औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। ढांड ने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान प्राधिकरण द्वारा 4 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स और एक रियल एस्टेट एजेंट का पंजीकरण किया गया। प्राधिकरण के सुझाव रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स के पूर्णता प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ में पूर्णता प्रमाण-पत्र एवं अधिभोग प्रमाण-पत्र एक साथ जारी किया जा रहा है। चार्टर्ड एकाउन्टेंट रेरा पोर्टल पर पृथक लोगिन आई-डी की व्यवस्था होने से चार्टर्ड एकाउन्टेंट्स द्वारा सीधे पोर्टल पर ही त्रैमासिक उद्यतीकरण और वार्षिक लेखा परीक्षा रिपोर्ट से संबंधित चार्टर्ड एकाउन्टेंट प्रमाण सर्टिफिकेट अपलोड किया जा सकता है, इससे सर्टिफिकेट जारी करने व अपलोड करने की प्रक्रिया सरल हुई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...